अमृतसर: सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के लंगर पर लगे जीएसटी को खत्म करवाने के लिए टीएमसी दुवारा पिछले तीन दिनों से हेरिटेज स्ट्रीट पर भूख हड़ताल की जा रही है और आज अमृतसर के संसद गुरजीत औजला ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होकर प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया, इतना ही नहीं पुलिस कर्मियों ने औरतों के साथ भी बदसलूकी कर उन्हें उठा-उठा कर पुलिस वैन में बिठाया, पुलिस का ये सारा कारनामा कैमरे में कैद हो गया, पुलिस के उच्च अधिकारियों की माने तो यह धरना लगाना गैर कानूनी है, लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि पिछले तीन दिनों से पुलिस को ये क्यों याद नहीं आया कि यहां धरना लगाना गैर कानूनी है ।













