ADVERTISEMENT
उत्तर प्रदेश के चन्दौसी कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल मैचों पर सट्टा हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है उनके पास से छह फोन सहित दो एलईडी टीवी बरामद किए गए हैं।
चन्दौसी कोतवाली पुलिस के कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि कल रात उनके नेतृत्व में छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टा लगाते हुए चार लोगों सरताज, हाशिम, सलीम व हनीफ को गिरफ्तार किया इनके पास से दोएलईडी टीवी ,6 मोबाइल , 7200 रुपये ,पेन व कागज बरामद किए गए हैं। इनके तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गये है। जिनकी तलाश जारी है।












