ADVERTISEMENT
पटियाला – गांव थेड़ी में पंचायती विभाग की जमीन पर कब्जा करने वालों पर विभाग ने वीरवार को कार्रवाई कर जमीन छुड़वा ली है। यह जानकारी डीडीपीओ सु¨रदर ¨सह ढिल्लों ने दी। हालांकि इससे पहले शनिवार को पंचायत विभाग की टीम काफी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के साथ गांव में गई थी। मगर टीम को जेसीबी मशीन न मिलने के कारण कब्जा करने वाले लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। विभागीय टीम की ओर से सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को दो दिन का समय दिया गया था। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि अगर उन्होंने सरकारी जमीन से कब्जा नहीं हटाया, तो विभागीय टीम अपने तौर पर कार्रवाई करेगी



