Wednesday, March 11, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home PUNJAB

विधायक अमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार का नामांकन रद्द किए जाने के रोषपूर्वक एसडीएम कार्यालय समक्ष दिया धरना

admin by admin
in PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
विधायक अमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार का नामांकन रद्द किए जाने के रोषपूर्वक एसडीएम कार्यालय समक्ष दिया धरना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

0
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

0
हरियाणा ने जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत किए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिजुहो बैंक के एमडी ने की मुलाकात

हरियाणा ने जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत किए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिजुहो बैंक के एमडी ने की मुलाकात

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

– कांग्रेस की क्षेत्र इंचार्ज दामन बाजवा ने आप विधायक अमन अरोड़ा पर एसडीएम के खिलाफ गलत शब्दावली बोलने का लगाया गंभीर आरोप

संगरूर, 4 फरवरी (सुभाष भारती): जिला संगरूर की 7 नगर कौंसिलों व 1 नगर पंचायत के लिए नामांकन भरने वाले 865 उम्मीदवारों में से 19 उम्मीदवारों के नामांकन वीरवार को हुई दस्तावेजी जांच के दौरान रद्द हुए जिसमें सुनाम में 3, लहरा में 13, अहमदगढ़ में 1, धूरी 2 नामांकन रद्द हुए हैं, अब जिले में 846 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं जबकि सुनाम के वार्ड नंबर 14 में आप उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के रोष में वीरवार शाम को सुनाम क्षेत्र के आप विधायक अमन अरोड़ा की ओर से एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। आरोप है कि प्रशासन ने जानबूझकर सत्ता पक्ष के दबाव तले आप उम्मीदवार का नामांकन रद कर दिया है।
प्रदर्शन के दौरान ही अमन अरोड़ा की एसडीएम मनजीत कौर के साथ फोन पर बातचीत हुई। एसडीएम ने कहा कि किसी के साथ कोई धक्केशाही नहीं की गई है। 153 उम्मीदवारों में से 3 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए गए हैं और वार्ड नंबर 14 से आप उम्मीदवार हरविंदर सिंह पर नगर कौंसिल का पिछले आठ वर्ष से बकाया खड़ा है और उसने अपने मकान के आगे गली में रैंप बनाकर रोड़ पर नाजायज कब्जा भी किया हुआ है जिस कारण उसका नामांकन रद्द किया गया।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की हलका इंचार्ज दामन थिंद बाजवा के समर्थन में सैकड़ों लोगों ने अमन अरोड़ा के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन दौरान दामन बाजवा ने आप विधायक अमन अरोड़ा पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला एसडीएम के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है जिस पर सरकार सख्त कानूनी कार्रवाई करे।

कांग्रेस पार्टी चुनावों में हार के डर से धक्केशाही पर उतरी – अरोड़ा
आम आदमी पार्टी के सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को नगर कौंसिल चुनावों में हार का डर सताने लगा है जिस कारण कांग्रेस धक्केशाही पर उतर आई है। इसी धक्केशाही के तहत सरकार की शह पर जिला प्रशासन की ओर से आम आदमी पार्टी के वार्ड नंबर 14 से उम्मीदवार हरविंदर सिंह नामधारी का नामांकन बिना किसी कारण रद्द कर दिया, जबकि बुधवार को जब उन्होंने नामांकन दाखिल किया था तब उनके सभी दस्तावेज सही बताए गए थे और किसी भी उम्मीदवार को अपनी बात कहने का समय तक नहीं दिया गया।

धरना-प्रदर्शन करके ब्लैकमेल करना चाहती है आप पार्टी- दामन बाजवा

कांग्रेस की हलका इंचार्ज दामन थिंद बाजवा ने कहा कि आप विधायक अमन अरोड़ा ने महिला एसडीएम के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया है। आम आदमी पार्टी धरने लगाकर ब्लैकमेल करना चाहती है। यदि उन्हें गलत लगता है तो वह उच्चाधिकारियों या कोर्ट के पास अपील दायर कर सकते थे परंतु किसी के खिलाफ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने का अधिकार किसी के पास नहीं है।

पारदर्शी व निष्पक्ष होंगे चुनाव- डिप्टी कमिश्नर रामवीर
उधर जिले के डिप्टी कमिश्नर रामवीर का कहना है कि चुनाव पारदर्शी व निष्पक्ष करवाए जा रहे हैं और कहीं भी किसी तरह की धक्केशाही नहीं की जा रही है।

सुनाम के वार्ड नंबर 14 में कांग्रेसी उम्मीदवार के मुकाबले नहीं रहा कोई उम्मीदवार
वहीं सुनाम के वार्ड नंबर 14 में कांग्रेस पार्टी की ओर से सुखविंदर सिंह सुक्खी हैं। अकाली दल व भाजपा की ओर से यहां कोई भी उम्मीदवार ही नहीं उतारा गया था, अब हरविंदर सिंह के नामांकन रद्द होने से सुखविंदर सुक्खी के मुकाबले कोई भी उम्मीदवार नहीं रहा है।

Post Views: 102
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ShareTweetPin
Previous Post

ਆਰਥਿਕ ਸਰਵੇਖਣ 2021: ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ’ਚ ਪੰਜਾਬ ਅੱਵਲ :ਵਿਜੈ ਇੰਦਰ ਸਿੰਗਲਾ

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 5 ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ. ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ

Related Posts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन
BREAKING

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

0
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा
BREAKING

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

0
हरियाणा ने जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत किए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिजुहो बैंक के एमडी ने की मुलाकात
BREAKING

हरियाणा ने जापान के साथ आर्थिक संबंध मजबूत किए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मिजुहो बैंक के एमडी ने की मुलाकात

0
Next Post
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਰਾਜ ਪੱਧਰ `ਤੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਖੇਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਬਿਹਤਰੀਨ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ 45 ਸਖਸੀਅਤਾਂ ਦੀ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ 5 ਆਈ.ਪੀ.ਐਸ. ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਤਰੱਕੀ

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us