Monday, July 28, 2025
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
Advertisement
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

पंजाबी भाषा एक्ट को सख़्ती से लागू करने के लिए राज्य भाषा आयोग बनाया जाएगा – परगट सिंह

admin by admin
in BREAKING, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
पंजाबी भाषा एक्ट को सख़्ती से लागू करने के लिए राज्य भाषा आयोग बनाया जाएगा – परगट सिंह
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, प्रेस की ताकत ब्यूरो- 16 नवम्बर 2021

RelatedPosts

हरियाली तीज

हरियाली तीज

0
गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

0
चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024

आज का पंचांग

0
मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024

आज का पंचांग

0

पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी भाषा एक्ट को सख़्ती से लागू करने के लिए राज्य भाषा आयोग बनाया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तक सभ्याचार को बढ़ावा देने के लिए पुस्तकालय एक्ट का अध्यादेश जारी करने से युवाओं को साहित्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेल मैदानों के साथ पुस्तकालय भी बनाए जाएंगे।

यह बात शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री परगट सिंह ने आज राष्ट्रीय प्रैस दिवस के अवसर पर पंजाब और चण्डीगढ़ जरनलिस्ट यूनियन द्वारा पंजाबी लेखक सभा और पंजाब कला परिषद् के सहयोग से पंजाब कला भवन में ‘पंजाबी भाषा एवं पत्रकारिता की चुनौतियों’ के विषय पर करवाई गई विचार-चर्चा के दौरान संबोधन करते हुए कही।

ADVERTISEMENT

परगट सिंह ने इस मौके पर महान गदरी योद्धा शहीद करतार सिंह सराभा और उनके छह साथियों शहीद बखशीश सिंह, शहीद सुरायण सिंह (बड़ा), शहीद सुरायण सिंह (छोटा), शहीद हरनाम सिंह और शहीद विष्णू गणेश पिंगले को भी सलाम किया, जिनको आज के ही दिन पहले लाहौर साजि़श मामले में फाँसी दी गई थी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा पत्रकारों के लिए भी रोल मॉडल हैं, क्योंकि करतार सिंह सराभा ग़दर अखबार निकालते थे। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए ग़दर अखबार के द्वारा देश-वासियों में वतनपरस्ती की चिंगारी जलाई। यह गदरी योद्धा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।

परगट सिंह ने कहा कि प्रैस लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और पंजाब की तरक्की में पंजाबी पत्रकारिता का बड़ा रोल है। उन्होंने समूह साहित्यकारों, पत्रकारों, अकादमिक विशेषज्ञों और शिक्षा शास्त्रियों को आगे आने का न्योता दिया, जिससे भाषा एक्ट को राज्य और जि़ला स्तर पर लागू करने के लिए आयोग और समितियों में उनको शामिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारे नीति निर्माताओं ने नीतियाँ बनाने के समय विशेषज्ञों को बाहर निकाल दिया, जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात थी। उन्होंने कहा कि भाषाएं, शिक्षा विभाग और खेल विभाग में बेहतर परिणामों के लिए वह सम्बन्धित क्षेत्रों के विशेषज्ञों की समिति बनाई जा रही है।

उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री द्वारा मातृभाषा की महत्ता बताते हुए कहा कि चीन, जापान जैसे मुल्कों ने अपनी स्थानीय भाषा के बल-बूते ही तरक्की की है। बच्चा जो अपनी मातृभाषा में सीख हासिल कर सकता है, वह अन्य किसी भाषा में नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 23 जि़ला भाषा अधिकारियों में से 21 पद खाली थे, जो अब डैपूटेशन पर भरे गए हैं।

पंजाब प्रैस क्लब के प्रधान सतनाम सिंह माणक ने कहा कि मौजूदा समय में देश में पंजाबी मातृभाषा को अनदेखा किया जा रहा है, जब कि ज़रूरत है कि पंजाबी भाषा को बनता मान-सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि समय की सरकारों ने पंजाबी मातृभाषा की रक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए। उन्होंने पंजाबी मातृभाषा की रक्षा के लिए सबको एकजुट होकर प्रयास करने का आग्रह किया, जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ीयों को हमारी विरासत और मातृभाषा के साथ जोडक़र रखा जा सके।

पंजाब कला परिषद् के सचिव डॉ. लखविन्दर सिंह जौहल ने मौजूदा समय में पंजाब की विरासत को नजरअन्दाज़ करने संबंधी बात की। उन्होंने राज्य सरकार भाषा एक्ट में से संशोधनों की तारीफ़ की। उन्होंने मीडिया को दरपेश चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की।

पंजाब और चण्डीगढ़ जरनलिस्ट यूनियन के प्रधान जय सिंह छिब्बर ने उपस्थित आदरणीय गणों का धन्यवाद करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पंजाबी मीडिया के साथ जुड़े पत्रकारों को किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

इससे पहले पंजाबी लेखक सभा के बलकार सिंह सिद्धू ने मेहमानों का स्वागत किया। मंच संचालन दीपक शर्मा चनारथल ने किया।

इस मौके पर पंजाब और चण्डीगढ़ जरनलिस्ट यूनियन के राज्य सचिव जनरल प्रीतम रुपाल, राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, सरपरस्त तरलोचन सिंह और गुर उपदेश सिंह भुल्लर, चेयरमैन जगतार सिंह भुल्लर, चण्डीगढ़ यूनिट के जनरल सचिव बिन्दू सिंह, सचिव गुरमिन्दर बब्बू और सतिन्दर सिंह सिद्धू, चण्डीगढ़ प्रैस क्लब के प्रधान नलिन आचार्य समेत इन्दरप्रीत सिंह, चरणजीत भुल्लर और आतिश गुप्ता भी उपस्थित थे।

Post Views: 257
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: Chandigarhchandigarh newsDemocracyfirst Lahore conspiracy caseGhadar newspapergreat Ghadar Movement Martyrs Shaheed Kartar Singh SarabhaHigher EducationLanguages Minister Mr. Pargat Singhlatest newslatest news on punjablatest updateslatest updates on punjabNational Press DayPargat Singhpb govt. newspress ki taquat newsPunjab and Chandigarh Journalists UnionPunjab EducationPunjab GovernmentPunjab Kala BhawanPunjab Kala Parishadpunjab latest newspunjab newspunjab politicsPunjabi journalismPunjabi Language ActPunjabi Lekhak Sabhasports ministersports stadiumsstate governmentState Language Commissiontop 10 news
Previous Post

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे पंजाब ओलम्पिक भवन के ‘हॉल ऑफ फेम’ का उद्घाटन – ब्रह्म मोहिन्द्रा, परगट सिंह

Next Post

पंजाब सरकार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को जल्द भेजेगी प्रस्तावः अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

Related Posts

हरियाली तीज
BREAKING

हरियाली तीज

0
गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

गन्नौर अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी के संचालन की प्रक्रिया को मिलेगी गति- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

0
चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच
BREAKING

चेयरमैन ने स्कूलों में निरीक्षण के दौरान की सभी व्यवस्थाओं की जांच

0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024
BREAKING

आज का पंचांग

0
मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।
BREAKING

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड की स्थिति फिलहाल थोड़ी बेहतर है।

0
आज का पंचांग 20 सितंबर 2024
BREAKING

आज का पंचांग

0
Next Post
पंजाब सरकार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को जल्द भेजेगी प्रस्तावः अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

पंजाब सरकार हलवारा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखने के लिए केंद्र सरकार को जल्द भेजेगी प्रस्तावः अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us