छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- गत दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर अटल खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया था , जिसमें सभी प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं थीं। जिसमें सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में सन्त श्री आशारामजी गुरूकुल के विद्यार्थियों ने अपना जौहर दिखाया । जिसमें फुटबाल में विजेता , वॉलीबॉल ओर बास्केटबॉल में उपविजेता के साथ कराटे और अन्य प्रतियोगिताओं में मैडल एवं प्रमाण पत्र प्राप्त किये । आयोजन समिति के जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक ( बंटी ) साहू , प्रदेश भाजपा कार्यकारणी एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव , नगर निगम परिषद के विपक्ष के नेता विजय पांडे एवं अन्य पूर्व विधायक गणों ने गुरूकुल के विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया । जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक सर्वाधिक प्रतियोगिताओं में हमेशा गुरूकुल के विद्यार्थी ही अग्रणी रहतें हैं। यह चर्चा का विषय रहा । पुरुस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में फुटबाल टीम के जयदेव , केशव , प्रबुद्ध , आर्यदेव , तुषार , शिवानन्द , अमन , साहिल , लेख , रवि , सुमित , हरिओम , पंकज , ओम वर्मा ,आदित्य , पुरेन्द्र तथा बास्केटबॉल में सत्यम , परमिंदर ,उज्जवल , हरिवंश , उत्कर्ष , संस्कार ,बॉलीबाल में अशोक , अभिषेक , ओम , शुभम, धर्मेश , अंकित , शशांक , प्रमुख हैं। यह सभी विद्यार्थी अलग – अलग राज्यों के हैं । जो पढ़ाई के साथ – साथ सभी खेलकूद और अन्य प्रतियोगिताओं में परचम लहराकर समय – समय पर जिले को गौरान्वित करतें हैं । सभी विद्यार्थियों को साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , प्राचार्या वागीशा दीदी , प्रबंधक सुशील सिंह परिहार , छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार , दीपू चौरिया , स्पोर्ट्स टीचर मोहनलाल वर्मा , विनोद सर ने शुभाशीष प्रदान किया ।













