Tuesday, March 17, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

भाजपा कार्यकर्ताओं में दृढ़ संकल्प का नया जोश भरेगा ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम: ओम प्रकाश धनखड़

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
रतन लाल कटारिया के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

ऑस्ट्रेलिया की संस्था ने कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा को किया सम्मानित

0
कट्टरपंथी मुस्लिम स्कॉलर ने दी योगी को चुनौती

कट्टरपंथी मुस्लिम स्कॉलर ने दी योगी को चुनौती

0
पति कमलेश यादव की मौत पर जो दहाड़े मार रो रही थी, कातिल वही पत्नी निकली

पति कमलेश यादव की मौत पर जो दहाड़े मार रो रही थी, कातिल वही पत्नी निकली

0
मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत, दूसरे युवक की भी शिनाख्त हुई

मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत, दूसरे युवक की भी शिनाख्त हुई

0
सैकड़ों गरीब ,जरूरतमंद परिवारजनों को राशन वितरण

सैकड़ों गरीब ,जरूरतमंद परिवारजनों को राशन वितरण

0
पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

भाजपा कार्यकर्ताओं में दृढ़ संकल्प का नया जोश भरेगा ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम: ओम प्रकाश धनखड़

प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम सशक्त लोकतंत्र बनाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास: धनखड़

मोदी जी का आज का संवाद राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक ऊर्जा देगा: धनखड़

हरियाणा में 311 मंडलों और लगभग 20 हजार बूथों पर सुना और देखा गया ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम

चंडीगढ़, 27 जून। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं में दृढ़ संकल्प का नया जोश भरने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने देश के लगभग 10 लाख बूथों पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को भोपाल से वर्चुअल के माध्यम से संबोधित किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने पीएम मोदी के इस अभियान को सशक्त लोकतंत्र बनाने की दिशा में एक बेहतरीन प्रयास बताया। उन्होंने कहा मैं स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को झज्जर जिला के मण्डल – कुलाना में उर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद का साक्षी बना।
प्रधानमंत्री मोदी का ’’मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम सुनने के बाद श्री धनखड़ ने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी जी का यह संवाद राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक ऊर्जा देगा तथा पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं में सकारात्मकता के भावों को गति देगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी 311 मंडलों और लगभग 20 हजार बूथों पर ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम को देखा और सुना गया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि वे अपने-अपने बूथों पर सक्रियता के साथ काम करते हुए 2024 में निश्चित तौर पर जीत दिलाएंगे।
श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद कभी संगठन की कमान संभाल चुके हैं और वे चुनाव में बूथ मैनेजमेंट पर शुरू से ही जोर देते रहे हैं। संपर्क और संवाद के जरिए भाजपा बूथ मैनेजमेंट के बूते ही सत्ता के शिखर पर पहुंची है। ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम की तरह अनूठा है। यह कार्यक्रम हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करेगा।
श्री धनखड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान और सम्मान बढ़ा है। आज दुनिया को भारत से सबसे अधिक उम्मीद है। आज विश्व में मजबूत अर्थव्यवस्था भारत की है। मिस्र ने अपना सर्वाेच्च सम्मान देकर मोदी जी को सम्मानित किया है। 9 सालों से मोदी जी के नेतृत्व में देश में प्रगति और विकास नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। जन कल्याण और गरीब कल्याण का एक नया अध्याय लिखा गया है। मोदी नाम आज मंत्र बन गया है, जहां मोदी जाते हैं दुनिया झूम उठती है।
तीन तलाक, समान नागरिक संहिता जैसे कानूनों को लागू करने पर वोट बैंक की राजनीति करने वाले राजनीतिक दलों को प्रधानमंत्री ने इस संवाद के जरिए करारा जवाब दिया है। जो हमारे घोर विरोधी दल हैं वे अब तिलमिलाए और बौखलाए हुए हैं। जनता ऐसे दलों को दो बार सबक सिखा चुकी है और 2024 में भाजपा को प्रचंड विजय का आशीर्वाद देकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा बीजेपी का संगठन बूथ मैनेजमेंट में मजबूत है और आने वाले 2024 के चुनाव में भाजपा केंद्र और प्रदेश मे तीसरी बार सरकार बनाएगी। श्री धनखड़ ने बताया कि आज हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी कार्यकर्ताओं को यही बताया है कि हमारी विचारधारा को मजबूत करने, भारत को शक्तिशाली बनाने एवं देश को विकसित भारत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अहम भूमिका निभानी है।

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, सांसद, मंत्री व विधायकों ने भी सुना पीएम मोदी का संवाद

हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’’ कार्यक्रम को सुनने के लिए मंडल व बूथ स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थी। लगभग बीस हजार बूथों पर नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के इस अनूठे संवाद का सुना। प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने भी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद सुना और कहा कि ‘सशक्त भाजपा, सशक्त भारत’ सुनिश्चित करने की दिशा में प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन हमारे लिए प्रेरणादायी है। झज्जर जिला के मण्डल – कुलाना में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी मंडल के 172 नंबर बूथ पर, कृषि मंत्री जेपी दलाल ने गुरुग्राम के शीतला मंडल में, सांसद नायब सिंह सैनी ने राज्य सभा सांसद डीपी वत्स के साथ कैथल स्थित पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री के संवाद को सुना।
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सेक्टर-28 में, सांसद कृष्णलाल पंवार ने मतलौडा मंडल के बूथ नंबर 48 में संवाद सुना। विधायक सीमा त्रिखा ने अजरौंदा मंडल फरीदाबाद, विधायक महिपाल ढांडा ने बबैल मंडल के बूथ नंबर 36, प्रदेश के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने अम्बाला शहर विधानसभा के शहरी मंडल में विधायक असीम गोयल, विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा व अन्य पदाधिकारियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को सुना।

Post Views: 173
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: latest news indialatest news todaylatest news today indiatoday news in hinditoday news livetoday news pape
ShareTweetPin
Previous Post

मोदी जी बिना टोपी पहने मस्जिद में हैं……

Next Post

अकाल सहाय यूथ क्लब ने वार्षिक समर कैंप का आयोजन किया

Related Posts

INDIA

ऑस्ट्रेलिया की संस्था ने कुलपति प्रो. कुमुद शर्मा को किया सम्मानित

0
कट्टरपंथी मुस्लिम स्कॉलर ने दी योगी को चुनौती
INDIA

कट्टरपंथी मुस्लिम स्कॉलर ने दी योगी को चुनौती

0
पति कमलेश यादव की मौत पर जो दहाड़े मार रो रही थी, कातिल वही पत्नी निकली
INDIA

पति कमलेश यादव की मौत पर जो दहाड़े मार रो रही थी, कातिल वही पत्नी निकली

0
मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत, दूसरे युवक की भी शिनाख्त हुई
INDIA

मुरी एक्सप्रेस से गिरकर दो युवकों की मौत, दूसरे युवक की भी शिनाख्त हुई

0
सैकड़ों गरीब ,जरूरतमंद परिवारजनों को राशन वितरण
INDIA

सैकड़ों गरीब ,जरूरतमंद परिवारजनों को राशन वितरण

0
पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल
BREAKING

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
Next Post
अकाल सहाय यूथ क्लब ने वार्षिक समर कैंप का आयोजन किया

अकाल सहाय यूथ क्लब ने वार्षिक समर कैंप का आयोजन किया

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us