Tuesday, August 4, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अंबाला रैली में राजनाथ सिंह बोले – जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी दुश्मन को मारेंगे

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
अंबाला रैली में राजनाथ सिंह बोले – जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी दुश्मन को मारेंगे
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

कल का पंचांग

दैनिक पंचांग

0

03 August 2026

0

02 August 2026

0

01 August 2026

0

31 July 2026

0

30 July 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

अंबाला रैली में राजनाथ सिंह बोले – जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार जाकर भी दुश्मन को मारेंगे

राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हमारा रक्षा तंत्र लगातार हो रहा है मजबूत: ओम प्रकाश धनखड़

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा गृहमंत्री अनिल विज, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा व अनिल अग्रवाल ने भी रैली को किया संबोधित

चंडीगढ़,  29 जून। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि रक्षा के क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर हो रहा है। पहले हम सैन्य उपकरण दूसरे देशों से खरीदते थे, लेकिन आज हम दूसरे देशों में निर्यात कर रहे हैं। भारत अब ताकतवर बनता जा रहा है। भारत सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो दुश्मन को सीमा के उस पार भी मार सकता है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस में एक नेता है, जहां भी जाते हैं, कहते रहते हैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। उन्होंने लोगों से पूछा क्या यहां नफरत की दुकान है? लोगों के मना करने पर राजनाथ सिंह ने कहा कि यहां उनकी मोहब्बत की दुकान लगने वाली नहीं है। श्री सिंह गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 9 साल पूरे होने पर यमुनानगर के जगाधरी की अनाजमंडी में आयोजित अंबाला लोकसभा की गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में रक्षा के क्षेत्र में शानदार काम हो रहा है, पहले हम हथियारों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर थे, लेकिन आज हमारा देश अपनी जरूरतों को पूरा कर रहा है।
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में देश का सम्मान बढ़ाया और आज दुनिया मोदी की लीडरशिप का लोहा मान रही है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भी मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाया और मोदी सरकार के अंबाला लोक सभा में किए गए कार्यों की जानकारी दी। मंच का संचालन बीजेपी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा और यमुनानगर जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने किया। संबोधन के दौरान  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंबाला लोकसभा के सांसद रहे स्व. रतन लाल कटारिया को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत की बातों पर कोई ध्यान नहीं देता था, लेकिन आज मोदी के नेतृत्व में पूरा विश्व भारत को ध्यान से सुनता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत मजबूत हुआ है और 2027 तक भारत तीन टॉप अर्थव्यवस्था वाले देशों में शामिल हो जाएगा। मोदी सरकार के पिछले नौ वर्षों में भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी बढ़ी है। उरी और पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि मोदी जी ने दस मिनट के अंदर फैसला लिया और हमारे जवानों ने स्ट्राइक करके आतंकियों को उनकी जमीन पर मार गिराया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री को ऑस्ट्रेलिया का प्रधानमंत्री बॉस कह कर बुलाता है, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन उनका ऑटोग्राफ लेना चाहते हैं और पापुआ न्यू गिनी के राष्ट्रपति उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी देश के राष्ट्र अध्यक्ष के द्वारा पैर छूना कोई छोटी बात नहीं है। ये केवल प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत और भारतवासियों का सम्मान है। श्री सिंह ने कहा कि मॉर्गन स्टेनली नाम की एक फाइनेंशियल फर्म है जिसने 2013 में कुछ देशों का नाम लिया था जिनकी माली हालत लड़खड़ाई हुई है, उसमें भारत का नाम भी था। अब वहीं मॉर्गन स्टेनली फर्म भारत की आर्थिक ताकत का देखकर अचंभित है और कहती है कि इस बात की संभावना है कि 2027 तक भारत टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों में शामिल हो जाएगा।
राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने चुटकी बजाकर कश्मीर से धारा-370 को समाप्त किया। आज कश्मीर को भी वही दर्जा प्राप्त है जो दूसरे राज्यों को प्राप्त है। आज हमारी सरकार ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम किया है। पुरानी विरासत को भव्य स्वरूप देने का काम भाजपा ने किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर 2024 में तैयार हो जाएगा। उज्जैन में महाकाल मंदिर, बद्रीनाथ, केदारनाथ का बदला स्वरूप आप देख रहे हैं।
हरियाणा के बारे में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जब भी मैं इस क्षेत्र में आता हूं तो मुझे बेहद खुशी होती है। इसकी एक वजह यह भी है कि यह किसानों की धरती है और मैं भी एक किसान परिवार से हूं। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने भारत का मस्तक उंचा किया है। हरियाणा को खेलों में देश की राजधानी बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत को पहला ओलंपिक मेडल दिलाने वाली कर्णम मल्लेश्वरी भी यमुनानगर से ही रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरी है। इन 9 सालों में हर जनमानस में मोदी सरकार ने विश्वास पैदा किया है। मोदी जी ने एक सभा में कहा था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा और उन्होंने यह करके दिखा दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करके दिखाती है।  भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में तेजी से बढ़ी है। भारत की फौजों ने चीन को भी अपने शौर्य का परिचय दे दिया है। पूरा विश्व महसूस करता है कि पहली बार भारत ने सीना खोलकर अपने स्वाभिमान की रक्षा की है, यह भारत की यह ताकत और हैसियत मोदी के नेतृत्व में बनी है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले जनता में राजनीतिक विश्वास का संकट पैदा हो गया था। दूसरी पार्टियां बड़े-बड़े दावे और वादे करती थी लेकिन पूरा करने में पीछे हट जाती थी। तब भाजपा ने इस विश्वास के संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया। भाजपा जो कहती है वो करती है। पहले की सरकारें घोटालों की सरकारें थी।  घोटालों के आरोप में उनके मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। 9 साल बाद कोई व्यक्ति मोदी सरकार पर उंगली नहीं उठा सकता।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कोरोना की वैक्सीन भारत में बनी। खुद प्रधानमंत्री ने हैदराबाद में जाकर वैज्ञानिकों का मनोबल उंचा किया और कहा कि वैक्सीन का निर्माण भारत में ही होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि अमेरिका जैसा ताकतवर देश के नागरिकों को दो डोज भी नहीं मिल सकी और भारत में सभी लोगों को दो से तीन डोल लगी है। इतना ही नहीं हमारी सरकार ने वसुधैव कुटुम्बकम की विचारधारा पर चलते हुए 100 से अधिक देशों को वैक्सीन दी।

Post Views: 102
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
ShareTweetPin
Previous Post

पंजाब ने नीली रावी की पैडिगरी सिलैक्शन स्कीम में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया- गुरमीत सिंह खुड्डियां

Next Post

 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा गांव बडरुखां में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

Related Posts

कल का पंचांग
BREAKING

दैनिक पंचांग

0
BREAKING

03 August 2026

0
Blog

02 August 2026

0
BREAKING

01 August 2026

0
Blog

31 July 2026

0
Blog

30 July 2026

0
Next Post
 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा गांव बडरुखां में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

 कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा द्वारा गांव बडरुखां में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982