Saturday, September 5, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री ने की जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने की जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 56वीं बैठक की अध्यक्षता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़ 3 जुलाई (प्रेस की ताकत)- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 56वीं बैठक में राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से 834.10 करोड़ रुपये की लागत की 795 नई पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें 104.27 करोड़ रुपये की लागत की 134 नई शहरी जल आपूर्ति और सीवरेज योजनाएं भी शामिल हैं।

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल और हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के फ्लैगशिप कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए पहले से मंजूर 286 कार्यों हेतु 801.48 करोड़ रुपये की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले इलाकों को करें चिह्नित

मुख्यमंत्री ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां हर बरसात के मौसम में जलभराव होता है, ताकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रिय उपाय किए जा सकें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक कोर ग्रुप गठित करने के भी निर्देश दिए, जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार जलभराव की समस्या के समाधान पर विचार-विमर्श करेगा। यह कोर ग्रुप जलभराव वाली भूमि का मत्स्य पालन, तालाबों और जल निकायों के निर्माण, सिंचाई आदि में प्रभावी उपयोग के लिए योजना तैयार करेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तालाबों की सफाई के साथ-साथ तालाब की मिट्टी के उपयोग की भी संभावनाएं तलाशी जाएं।

आठ महाग्रामों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का काम पूरा, 29 गांवों में काम जारी

बैठक में बताया गया कि आठ महाग्राम गांवों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का काम पहले ही पूरा हो चुका है। वर्तमान में, 29 महाग्रामों में काम प्रगति पर है और इनमें से 10 गांवों में दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा हो जाएगा। बाकी गांवों के लिए भी कार्य की गति बढ़ाई जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग के फील्ड अधिकारियों को जलापूर्ति और सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और बहाली के लिए प्राथमिकता आधार पर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।

एसटीपी तथा प्रत्येक ग्रामीण बस्ती के लिए आवंटित पानी की स्थिति देखने के लिए डैशबोर्ड किए गए विकसित

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश में स्थापित एसटीपी की स्थिति देखने के लिए जनस्वास्थ्य अभियां‌त्रिकी विभाग की वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इसके अलावा, उपचारित अपशिष्ट जल के उपयोग की निगरानी भी हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसी प्रकार, विभाग की वेबसाइट पर एक और डैशबोर्ड विकसित किया गया है जो हरियाणा की प्रत्येक ग्रामीण बस्ती के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन लीटर (एलपीसीडी) आवंटित पानी की स्थिति को दर्शाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 25.22 लाख जलापूर्ति कनेक्शन की मैपिंग पूरी

बैठक में बताया गया कि राज्य में शहरी जल आपूर्ति और सीवरेज योजनाओं के संचालन व रखरखाव हेतु राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति और सीवरेज के बिल मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को विभिन्न मापदंडों और कैशलेस विकल्पों के माध्यम से भी बिल भुगतान का विकल्प दिया गया है। जलापूर्ति कनेक्शनों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी के साथ जोड़ने का कार्य प्रगति पर है और ग्रामीण क्षेत्रों में 28.22 लाख कनेक्शनों में से 25.22 लाख कनेक्शनों की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल मलिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ जी. अनुपमा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री अजीत बालाजी जोशी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 834.10 करोड़ रुपये की लागत की 795 नई पेयजल आपूर्ति योजनाओं को दी गई मंजूरी

जलभराव वाली भूमि के प्रभावी उपयोग के लिए व्यापक योजनाएँ तैयार करें अधिकारी- मनोहर लाल

चंडीगढ़ 3 जुलाई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड की 56वीं बैठक में राज्य के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने के उद्देश्य से 834.10 करोड़ रुपये की लागत की 795 नई पेयजल आपूर्ति योजनाओं को मंजूरी दी गई। इसमें 104.27 करोड़ रुपये की लागत की 134 नई शहरी जल आपूर्ति और सीवरेज योजनाएं भी शामिल हैं।

बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल और हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।

बैठक में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के फ्लैगशिप कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए चालू वित्त वर्ष के लिए पहले से मंजूर 286 कार्यों हेतु 801.48 करोड़ रुपये की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई।

राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले इलाकों को करें चिह्नित

मुख्यमंत्री ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जलभराव वाले इलाकों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां हर बरसात के मौसम में जलभराव होता है, ताकि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सक्रिय उपाय किए जा सकें। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों का एक कोर ग्रुप गठित करने के भी निर्देश दिए, जो अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार जलभराव की समस्या के समाधान पर विचार-विमर्श करेगा। यह कोर ग्रुप जलभराव वाली भूमि का मत्स्य पालन, तालाबों और जल निकायों के निर्माण, सिंचाई आदि में प्रभावी उपयोग के लिए योजना तैयार करेगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि तालाबों की सफाई के साथ-साथ तालाब की मिट्टी के उपयोग की भी संभावनाएं तलाशी जाएं।

आठ महाग्रामों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का काम पूरा, 29 गांवों में काम जारी

बैठक में बताया गया कि आठ महाग्राम गांवों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रणाली का काम पहले ही पूरा हो चुका है। वर्तमान में, 29 महाग्रामों में काम प्रगति पर है और इनमें से 10 गांवों में दिसंबर 2023 तक कार्य पूरा हो जाएगा। बाकी गांवों के लिए भी कार्य की गति बढ़ाई जाएगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग के फील्ड अधिकारियों को जलापूर्ति और सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत और बहाली के लिए प्राथमिकता आधार पर समन्वय से काम करने के निर्देश दिए गए।

एसटीपी तथा प्रत्येक ग्रामीण बस्ती के लिए आवंटित पानी की स्थिति देखने के लिए डैशबोर्ड किए गए विकसित

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा प्रदेश में स्थापित एसटीपी की स्थिति देखने के लिए जनस्वास्थ्य अभियां‌त्रिकी विभाग की वेबसाइट पर एक डैशबोर्ड विकसित किया गया है। इसके अलावा, उपचारित अपशिष्ट जल के उपयोग की निगरानी भी हरियाणा जल संसाधन प्राधिकरण द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। इसी प्रकार, विभाग की वेबसाइट पर एक और डैशबोर्ड विकसित किया गया है जो हरियाणा की प्रत्येक ग्रामीण बस्ती के लिए प्रति व्यक्ति प्रति दिन लीटर (एलपीसीडी) आवंटित पानी की स्थिति को दर्शाता है।

ग्रामीण क्षेत्रों में 25.22 लाख जलापूर्ति कनेक्शन की मैपिंग पूरी

बैठक में बताया गया कि राज्य में शहरी जल आपूर्ति और सीवरेज योजनाओं के संचालन व रखरखाव हेतु राजस्व संग्रह बढ़ाने के लिए उपभोक्ताओं को जल आपूर्ति और सीवरेज के बिल मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को विभिन्न मापदंडों और कैशलेस विकल्पों के माध्यम से भी बिल भुगतान का विकल्प दिया गया है। जलापूर्ति कनेक्शनों को परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) आईडी के साथ जोड़ने का कार्य प्रगति पर है और ग्रामीण क्षेत्रों में 28.22 लाख कनेक्शनों में से 25.22 लाख कनेक्शनों की मैपिंग पूरी हो चुकी है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी.एस. ढेसी, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनिल मलिक, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ जी. अनुपमा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री वी. उमाशंकर, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक श्री अजीत बालाजी जोशी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री पंकज अग्रवाल, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Post Views: 150
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #cm #meeting #water #and #board #chairs
ShareTweetPin
Previous Post

गैस एजेंसियां क्षेत्र अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर संरचनात्मक ढांचा समयबद्ध तरीके से तैयार करें- संजीव कौशल

Next Post

26 हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने गुरुपूर्णिमा का दर्शन लाभ लि

Related Posts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा
BREAKING

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
Next Post
26 हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने गुरुपूर्णिमा का दर्शन लाभ लि

26 हजार से अधिक श्रद्धालु भक्तों ने गुरुपूर्णिमा का दर्शन लाभ लि

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us