Saturday, February 21, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

व्हाइट हाउस में अब तक गूंज रही पीएम मोदी के दमदार संबोधन की आवाजें, अमेरिका ने बताया-दुनिया का लोकप्रिय नेता

admin by admin
in BREAKING, INDIA, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
अमेरिका ने वेनेजुएला पर नए प्रतिबंध लगाए
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा के बाद से ह्वाइट हाउस का नजरिया भारत के प्रति बदल गया है। अमेरिकी सांसद प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बता रहे हैं। पीएम मोदी के आलोचक सांसद भी अब उनकी सराहना कर रहे हैं। यह नए भारत की नई ताकत है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा को ह्वाइट हाउस अब तक भुला नहीं पा रहा है। पीएम मोदी के दमदार संबोधन की आवाजें अब तक ह्वाइट हाउस की प्राचीरों से टकरा रही हैं। प्रधानमंत्री के प्रभावशाली व्यक्तित्व ने अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय पर अमिटी छाप छोड़ दी है। इसिलए अब अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को लगातरा नई ऊंचाई पर पहुंचते देख रहा है। अमेरिका को गर्व हो रहा है कि वह भारत का दोस्त है, जहां के प्रधानमंत्री बेहद प्रभावशाली नरेंद्र मोदी हैं। अमेरिका के एक सांसद ने पीएम मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता कहा है।

मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक आधिकारिक यात्रा के एक महीने बाद प्रतिष्ठित अमेरिकी सांसदों और अमेरिका के राष्ट्रपति के कार्यालय व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। सांसदों और अधिकारियों ने 21 जून को व्हाइट हाउस के लॉन में 8,000 से अधिक भारतीय अमेरिकियों की उपस्थिति और अमेरिकी संसद में प्रधानमंत्री मोदी के प्रभावशाली संबोधन की सराहना की। उन्होंने मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के बीच मुलाकात के बाद जारी संयुक्त बयान में परिलक्षित द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख बिंदुओं पर भी बात की।

प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी आलोचक भी हो गए प्रशंसक

सीनेट में बहुमत के नेता चक शूमर ने यहां ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘मैं उन्हें (मोदी को) पसंद करता हूं।’’ शूमर इस वर्ष की शुरुआत में अपनी पहली भारत यात्रा और उसके बाद प्रधानमंत्री के साथ बैठकें करने से पहले तक भारत और मोदी के आलोचक थे। शूमर और कई अन्य सांसद बाइडन द्वारा उनके लिए आयोजित वार्षिक ‘कांग्रेस पिकनिक’ के लिए बुधवार दोपहर व्हाइट हाउस के लॉन में एकत्र हुए। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पिछले महीने (भारत के प्रधानमंत्री की) यात्रा बेहद सफल और महत्वपूर्ण थी। भारत के साथ संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं और जैसा कि आप जानते हैं, हमने कई प्रमुख लक्ष्यों की घोषणा की है। उनमें से कुछ को लागू किया जा रहा है।

भारत-अमेरिका संबंध पहुंचे नए मुकाम पर

पीएम मोदी द्वारा अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करने की पहल का नेतृत्व करने वाले ‘इंडिया कॉकस’ के सह-अध्यक्ष सांसद रो खन्ना ने कहा कि रक्षा, अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी को मजबूत करना प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का मुख्य बिंदु थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहुत आशावान हूं और राष्ट्रपति ने वास्तव में इसे अगले स्तर पर ले जाने में मदद की है।’’ सदन में ऑरलैंडो का प्रतिनिधित्व करने वाले और भारत में मानवाधिकारों के मुद्दे को मोदी के साथ उठाने के लिए बाइडन को पत्र लिखने वाले 70 सांसद में शामिल मैक्सवेल एलेजांद्रो फ्रॉस्ट ने कहा कि वह भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बहुत आशावादी हैं।

अमेरिका सांसद ने कहा-पीए मोदी दुनिया के लोकप्रिय नेता

अमेरिका सांसद फ्रॉस्ट ने ‘कहा, ‘‘जब प्रधानमंत्री मोदी आए तो सड़कों पर लोग उन्हें देखने के लिए खड़े थे। जाहिर है कि वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, इसलिए यहां उनका स्वागत करके बहुत अच्छा लगा।’’ पत्र के एक अन्य हस्ताक्षरकर्ता सीनेटर बेन कार्डिन ने कहा कि भारत, अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। कार्डिन ने कहा, ‘‘हमने कुछ क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों के साथ-साथ कुछ मानवाधिकार मुद्दों पर हमारी कुछ चिंताओं को लेकर स्पष्ट चर्चा की है। उनके बीच अच्छी बातचीत हुई। भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण भागीदार है।’’ सांसद ब्रैड शर्मन ने कहा कि मोदी का दूसरी बार कांग्रेस को संबोधित करना बहुत अच्छा रहा।

Post Views: 145
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: india aus liveindia aus live matchindia latin americaindia lithium usindia us china relationsindia us cnnindia us comparisonindia us congressindia us consulateindia us latestindia us latest newsindia us russiaindia-us 2+2 meetindia-us defence dealindia-us relationsindia-us relationship
ShareTweetPin
Previous Post

घग्गर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर

Next Post

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर भी होगी चर्चा

Related Posts

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे
INDIA

दूल्हा निकला किन्नर बाराती भागे

0
मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 
INDIA

मातृ – पितृ पूजन : संत श्री आशाराम जी गुरुकुल, गोंदिया मे सम्पन्न् 

0
देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस
INDIA

देश में लाखों माता पिता का पूजन कर मनाया गया मातृ – पितृ पूजन दिवस

0
कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात
INDIA

कमज़ोर व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए बड़ी सौगात

0
खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया
INDIA

खाकी का साहस: जलमग्न गड्ढे में डूब रहे 5 वर्षीय मासूम को पुलिस जवान ने बचाया

0
भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा
INDIA

भिंड जिले में गो वंश के हित में सर्वाधिक 51000 रुपए दान करने वाले पहले थाना प्रभारी बने राजेश शर्मा

0
Next Post
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, केंद्रीय मंत्री ने सभी पार्टियों से की ये अपील

संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, मणिपुर हिंसा पर भी होगी चर्चा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us