Saturday, March 21, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरियाणा में 450 अवैध कालोनियां हुई वैध, 1856 पाइप लाइन में

admin by admin
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने पिहोवा से करनाल के लिए बस को हरी झंडी दिखाई
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

हरियाणा के शहरी लोगों को मनोहर सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के शहरों की 450 अनियमित (अवैध) कालोनियों को सरकार ने नियमित कर दिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इन कालोनियों को नियमित करने का ऐलान किया। इतना ही नहीं, 1856 ऐसी कालोनियां हैं, जो पाइप लाइन में हैं। इन्हें नियमित करने की प्रक्रिया टाउन एंड कंट्री प्लानिंग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग द्वारा शुरू की जा चुकी है।

अवैध कालोनियों को नियमित करने की शर्तों में सरकार ने बड़ी छूट दी है। अब वे सभी कालोनियां नियमित हो सकेंगी, जिनका अप्रोच रोड छह मीटर तथा अंदर की सड़कें तीन मीटर चौड़ी हैं। यानी जिन कालोनियों में अंदरुनी सड़कें 10 फुट तक की हैं, उन्हें भी सरकार वैध करेगी। यह छूट इसलिए दी गई है क्योंकि ऐसी कालोनियां में बसी संख्या में लोग बसे हुए हैं। अगर यह छूट सरकार नहीं देगी तो कालोनियों को नियमित नहीं किया जा सकेगा।

प्रदेश में ऐसा भी पहली बार हुआ है, जब टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अंतर्गत आने वाली कालोनियों को नियमित किया है। बृहस्पतिवार को सीएम ने जिन 450 कालोनियों को नियमित किया, उनमें 211 कालोनियां शहरी स्थानीय निकायों – नगर निगमों, नगर परिषदों व नगर पालिकाओं के अधीन आती हैं। वहीं, 239 कालोनियां निकायों से बाहर और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के कंट्रोल्ड एरिया के अंडर आने वाली हैं, जिन्हें वैध घोषित किया है।

भाजपा सरकार ने 2014 से 2022 तक के दौरान राज्य में कुल 685 कालोनियों को नियमित किया था। वहीं, इस साल 450 कालोनियों को नियमित किया है। यानी मौजूदा सरकार ने अभी तक 1135 कालोनियों को रेगुलर किया है। पूर्व की हुड्‌डा सरकार के दस वर्षों के कार्यकाल के दौरान राज्य के शहरों की 874 कालोनियों को नियमित किया गया था। सीएम ने कहा कि 1856 ऐसी कालोनियां हैं, जो अभी अवैध हैं और उन्हें नियमित करने की प्रक्रिया दोनों विभागों द्वारा की जा रही है। इसके लिए सर्वे भी किया जा रहा है।

इन 1856 कालोनियों में से 727 ऐसी हैं, जो टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग द्वारा नियमित की जानी हैं। बाकी की 1129 कालोनियां निकायों के अधीन आती हैं। सीएम ने कहा कि कालोनियों को नियमित करना इसलिए जरूरी हो गया था, क्योंकि इनमें रहने वाले लोगों पर अवैध की तलवार लटकी रहती थी। ऐसी कालोनियों में जमीनी की रजिस्ट्री भी बंद थी। नियमित होने के बाद इन कालोनियां में जमीनों की खरीद-फरोख्त भी हो सकेगी और यहां रहने वाले लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकेंगी। सरकार ने अवैध कालोनियों में रहने वाले लोगों को एक और बड़ी छूट दी है। पहले ऐसी कालोनियों को नियमित करवाने के लिए संबंधित कालोनी की रजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आवेदन किया जाना अनिवार्य था। बहुत सी कालोनियों में एसोसिएशन नहीं बनी। ऐसे में तय किया है कि संबंधित कालोनी के पांच नागरिक भी मिलकर अगर आवेदन करेंगे तो उनका रजिस्ट्रेशन स्वीकार किया जाएगा और संबंधित विभाग द्वारा ऐसी कालोनियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम ने कहा कि 20 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाली कॉलोनियों में रहने के लिए बेहतर वातावरण बनाने हेतु 500 वर्गमीटर तक के पार्क, खुली जगहों और सामुदायिक भवन के प्रावधान किए जाएंगे। इसके लिए उन कॉलोनियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिनमें डेवलपर के स्वामित्व वाला क्षेत्र बेचा नहीं गया है। इन कॉलोनियों में अग्निशमन मानदंडों में ढील देने की जरूरत है। इनके लिए डेवेलपर/आरडब्ल्यूए द्वारा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे और अग्निशमन विभाग से लिखित में परामर्श किया जाएगा।

इस मौके पर सीएम के मुख्य प्रधान सचिव डीएस ढेसी, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता तथा निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 185
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: cm manohar lal khattarcm manohar lal khattar videoharyana cm manohar lal khattarManohar Lalmanohar lal chief minister haryanaManohar Lal Khattarmanohar lal khattar cmmanohar lal khattar latest newsmanohar lal khattar on monu manesarmanohar lal khattar on nuhmanohar lal khattar rallymanohar lal khattar songmanohar lal khattar speechmanohar lal khattar videomanohar lal khattar viral videomanohar lal killing nwssirsa manohar lal khattar
ShareTweetPin
Previous Post

मुस्लिम पक्ष माफी मांग ले, भोलेनाथ की 1 इंच जमीन भी नहीं देंगे… ज्ञानवापी पर समझौते को लेकर हिंदू पक्ष के वकील की दो टूक

Next Post

गहलोत ने गंगनहर में पानी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की

Related Posts

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल
BREAKING

पत्नी को बचाने आग में कूद पड़ा सेना का जवान, इलाज के दौरान मौत; गांव में गम का माहौल

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

0
Next Post
गहलोत ने गंगनहर में पानी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की

गहलोत ने गंगनहर में पानी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री मान से बात की

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us