Thursday, September 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की मरम्मत और रख-रखाव के लिए अधिकारियों को कार्यवाही तेज़ करने के आदेश

admin by admin
in BREAKING, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की मरम्मत और रख-रखाव के लिए अधिकारियों को कार्यवाही तेज़ करने के आदेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
रक्षा कल्याण सेवा मंत्री सैनिक स्कूल के लिए आवश्यक फंड उपलब्ध कराने के लिए वित्त मंत्री से मिलेंगे
संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की टीम को सैनिक स्कूल का दौरा कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
कहा, मान सरकार सैनिक स्कूल की शान बहाली के लिए प्रतिबद्ध
चंडीगढ़, 21 अगस्त (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब के रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने सैनिक स्कूल कपूरथला की मरम्मत और रख-रखाव के लिए आज विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही में तेज़ी लाने के निर्देश देते हुए दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार इस प्रतिष्ठित सैन्य स्कूल की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभिन्न संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और सैनिक स्कूल की मैनेजमेंट के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए स. जौड़माजरा ने कहा कि करीब 192 एकड़ में फैला सैनिक स्कूल कपूरथला, पंजाब की एक मूल्यवान धरोहर है, जहां वर्तमान में 580 छात्र सेना में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सैन्य स्कूल ने देश की सुरक्षा के लिए कई उच्च अधिकारी देश को दिए हैं, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए बलिदान दिया है।
कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अनूठी विश्व धरोहर इमारत की मरम्मत के लिए तुरंत एक व्यापक योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने कहा कि सैनिक स्कूल कपूरथला के नवीनीकरण और रख-रखाव के लिए जरूरी फंड मुहैया करवाने के लिए वह जल्द ही वित्त मंत्री से मिलेंगे।
स. जौड़माजरा ने संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चूंकि इमारत विरासत से संबंधित है, इसलिए विरासत के नवीनीकरण की योजना तैयार करने से पहले विभाग की एक विशेष टीम को सैनिक स्कूल में निरीक्षण के लिए भेजा जाए। उन्होंने कहा कि टीम द्वारा तैयार रिपोर्ट उनके कार्यालय में सौंपी जाए। रक्षा कल्याण सेवाएं मंत्री ने दोहराया कि मान सरकार स्कूल की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि स. जौड़ामाजरा ने पिछले महीने सैनिक स्कूल का दौरा करके स्कूल की इमारत के रख-रखाव और बहुमूल्य विरासती साज़ो-सामान का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने स्कूल के म्यूजियम, क्लास रूमों का दौरा करने के अलावा छात्रों से भी बात की और उनकी मुश्किलों को सुना था।
बैठक के दौरान रक्षा कल्याण सेवाएं विभाग के प्रमुख सचिव श्री जे.एम. बालामुरूगन, प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग श्री नीलकंठ अवध, सैनिक स्कूल की प्रिंसिपल ग्रुप कैप्टन श्रीमती मधु सेंगर सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Post Views: 189
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: aap punjablatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnews punjabPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday news punjab
ShareTweetPin
Previous Post

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, राहुल-अय्यर की वापसी; तिलक वर्मा को भी मिली जगह

Next Post

तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की लिस्ट, 2 सीटों से लड़ेंगे सीएम केसीआर

Related Posts

गैंगस्टरों ते वार का 173वां दिन: पंजाब पुलिस की 1074 स्थानों पर छापेमारी; 911 काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो ने सहायक उप-निरीक्षक तथा एसएचओ के रीडर को 1,00,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू किया

0
पंजाब शिक्षा क्रांति: रिकॉर्ड NEET, JEE नतीजों के लिए भगवंत मान सरकार ने 300 से अधिक प्रिंसिपलों को सम्मानित किया
BREAKING

भगवंत मान सरकार द्वारा अमृतसर में बेहतर स्वच्छता सेवाएँ सुनिश्चित करने के लिए 60 एम.एल.डी. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को मंज़ूरी, जल्द शुरू होगा काम

0
कल का पंचांग
BREAKING

कल का पंचांग

0
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?
BREAKING

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल ने गीली/सीली पिच पर स्पिन का सामना करने का अभ्यास क्यों किया?

0
गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।
BREAKING

गीतकार और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर ने फिल्म ‘आदिपुरुष’ को एक ‘असफल प्रयास’ (Failed Attempt) स्वीकार करते हुए कहा है कि इसकी तुलना नितेश तिवारी की आगामी फिल्म ‘रामायण’ से नहीं की जानी चाहिए।

0
ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा
BREAKING

ई-20 पेट्रोल से वाहनों के नुकसान का मुद्दा पंजाब विधानसभा में गूंजा

0
Next Post
तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की लिस्ट, 2 सीटों से लड़ेंगे सीएम केसीआर

तेलंगाना चुनाव के लिए BRS ने जारी की 115 उम्मीदवारों की लिस्ट, 2 सीटों से लड़ेंगे सीएम केसीआर

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us