Tuesday, July 28, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरियाणा-पंजाब सहित 7 राज्यों में एनआईए के छापे

आतंकियों और गैंगस्टर्स के गठजोड़ पर प्रहार, कनाडा में छिपा अर्श डल्ला राडार पर

admin by admin
in BREAKING, CRIME, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरियाणा-पंजाब सहित 7 राज्यों में एनआईए के छापे

Bathinda : Police personnel outside a property during a raid by National Investigation Agency (NIA), in Bathinda, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo) (PTI09_27_2023_000120A)

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*

आज का पंचांग

0
भारत ने T20I सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, यूके दौरे के बुरे सपने के दर्द को किया कम

भारत ने T20I सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, यूके दौरे के बुरे सपने के दर्द को किया कम

0
पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ टली, निर्देशक बोले- ‘OMG 2 के क्लैश की गलती नहीं दोहराएंगे’

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ टली, निर्देशक बोले- ‘OMG 2 के क्लैश की गलती नहीं दोहराएंगे’

0
“पंजाब सरकार की महिलाओं को एक और तोहफा देने की तैयारी…”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत में अपनी तरह के पहले ₹1,116 करोड़ के वर्धमान-आइची स्टील फोर्जिंग प्लांट की आधारशिला रखी; 500 युवाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

0
सीओ जसवंतनगर के साथ AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

सीओ जसवंतनगर के साथ AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

0
*साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक न होना गर्व की बात- भगवंत सिंह मान*

*साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक न होना गर्व की बात- भगवंत सिंह मान*

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 28 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी संगठनों और गैंगस्टरों के गठजोड़ के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ करते हुए बुधवार को केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ सहित सात राज्यों- हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और दिल्ली में 53 जगहों पर दबिश दी। ‘सूचीबद्ध आतंकवादी’ अर्श डल्ला और कई खूंखार गैंगस्टरों के गठजोड़ पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की गई। एनआईए ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।

एनआईए के छापों में टारगेट पर अर्श डल्ला के अलावा कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, हैरी मौर, नरेंद्र उर्फ लाली, काला जठेड़ी, दीपक टीनू आदि शामिल थे। एनआईए द्वारा दर्ज किए मामले ‘टारगेट किलिंग’ और आतंकी फंडिंग से जुड़े हैं। इनमें से ज्यादातर मामले खालिस्तानी संगठन और गैंगस्टर्स द्वारा जबरन वसूली करने से जुड़े हैं। ये लोग या तो विभिन्न जेलों में बंद हैं या फिर पाकिस्तान, कनाडा, मलेशिया, पुर्तगाल और ऑस्ट्रेलिया सहित विभिन्न देशों से काम कर रहे हैं। बुधवार की कार्रवाई का मुख्य मकसद आतंकी, गैंगस्टर और ड्रग तस्कर के गठजोड़ को खत्म करने और विभिन्न कट्टर गिरोहों और उनके गुर्गों से जुड़े हथियार आपूर्तिकर्ताओं, फाइनेंसर्स और रसद प्रदाताओं पर नकेल कसना था। ये गिरोह पाकिस्तान, यूएई, कनाडा, पुर्तगाल आदि देशों में स्थित ड्रग तस्करों और आतंकवादियों के साथ काम कर रहे हैं।

53 जगहों पर मारी रेड
एनआईए ने कुल 53 ठिकानों पर रेड मारी। पंजाब के अमृतसर, मोगा, फाजिल्का, लुधियाना, मोहाली, राजपुरा, जगराओं, फरीदकोट, बरनाला, बठिंडा, फिरोजपुर, एसएएस नगर, अमृतसर और जालंधर तथा हरियाणा के रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद और फरीदाबाद जिलों में विभिन्न जगहों पर एनआईए की टीमों ने छापेमारी की। इसी तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ और जोधपुर, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर और उत्तराखंड के देहरादून और उधम सिंह नगर जिलों में रेड की गई। दिल्ली-एनसीआर में दक्षिण-पूर्व जिलों और चंडीगढ़ में छापेमारी की गई। यहां बता दें कि एनआईए पहले 370 से अधिक स्थानों पर छापे मार चुकी है। इस तरह की कार्रवाई में पहले एनआईए ने 1129 राउंड गोला-बारूद, 4 घातक समेत 38 हथियार जब्त किए थे। एनआईए ने अब तक 87 बैंक खाते फ्रीज किए हैं और 13 संपत्तियां कुर्क की हैं। 331 डिजिटल डिवाइस, 418 दस्तावेज और दो वाहन जब्त किए हैं। दो भगौड़ों को आतंकवादी घोषित किया है और 15 आरोपियों को भगौड़ा अपराधी घोषित किया है। नौ अन्य के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किए हैं।

जेलों में भी रची जा रही साजिश
एनआईए को जांच में पता चला है कि इस तरह की साजिश विभिन्न राज्यों की जेलों में रची जा रही हैं। विदेश स्थित गुर्गों के एक संगठित नेटवर्क द्वारा इन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पिछले साल पंजाब में महाराष्ट्र के बिल्डर संजय बियानी, खनन व्यापारी मेहल सिंह और अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप नांगल अंबिया की सनसनीखेज हत्या के मामले भी इन्हीं लोगों से जुड़े हैं। एनआईए का मानना है कि कई अपराधी अब विदेशों से आतंक और हिंसा की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

Post Views: 410
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: aap punjabani news livebig newsBJPbreaking newsfast newshindi latest newshindi newshindi news todayindia newsJP Naddalatest india newslatest newslatest news punjabLatest Punjab Newslive newsnewsnews hindinews in hindinews indianews latestnews livenews punjabnews todayPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newsToday newstoday news punjabtop newstrending news
ShareTweetPin
Previous Post

मुरथल में टोल फ्री करवाने पहुंचे ग्रामीणों पर लाठीचार्ज

Next Post

कनाडा में राजनीतिक कारणों से अलगाववाद की अनदेखी : जयशंकर

Related Posts

*अमृतसर में 6.5 किलो हेरोइन और 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक महिला सहित तीन गिरफ्तार*
BREAKING

आज का पंचांग

0
भारत ने T20I सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, यूके दौरे के बुरे सपने के दर्द को किया कम
BREAKING

भारत ने T20I सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ किया, यूके दौरे के बुरे सपने के दर्द को किया कम

0
पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ टली, निर्देशक बोले- ‘OMG 2 के क्लैश की गलती नहीं दोहराएंगे’
BREAKING

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ टली, निर्देशक बोले- ‘OMG 2 के क्लैश की गलती नहीं दोहराएंगे’

0
“पंजाब सरकार की महिलाओं को एक और तोहफा देने की तैयारी…”
BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत में अपनी तरह के पहले ₹1,116 करोड़ के वर्धमान-आइची स्टील फोर्जिंग प्लांट की आधारशिला रखी; 500 युवाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार

0
सीओ जसवंतनगर के साथ AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश
INDIA

सीओ जसवंतनगर के साथ AI से फर्जी फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश

0
*साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक न होना गर्व की बात- भगवंत सिंह मान*
BREAKING

*साढ़े चार साल में पंजाब में एक भी पेपर लीक न होना गर्व की बात- भगवंत सिंह मान*

0
Next Post
चीन पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी ने कहा, ‘चीन के खतरे को समझ नहीं पा रहे हैं, एस जयशंकर के चीन संबंधी बयान पर राहुल गांधी, एस जयशंकर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।

कनाडा में राजनीतिक कारणों से अलगाववाद की अनदेखी : जयशंकर

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us