Monday, August 3, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल  ने जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन को लेकर ली अधिकारियों की बैठक

केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न  कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जन को जागरूक करना और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना यात्रा का उद्देश्य- श्रीमती वर्षा खांगवाल

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल  ने जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल संचालन को लेकर ली अधिकारियों की बैठक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

03 August 2026

0

02 August 2026

0

01 August 2026

0

31 July 2026

0

30 July 2026

0

29 July 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
मोबाइल वैन प्रत्येक गांव और वार्ड को करेंगी कवर, आॅडियो-विजुअल के माध्यम से लोगों को देंगी योजनाओं की जानकारी
पंचकूला, 15 नवंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)- सुरेंद्र भाटिया.    केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जन-जन को जागरूक करने और योजनाओं का लाभ पंक्ति में खडे अंतिम व्यक्ति तक पंहुचाने के उद्देश्य से नवंबर माह में जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके तहत वीडियो वैन  प्रत्येक गांव और वार्ड को कवर करेंगी और लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी देगी। वीडियो वैन केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जायेंगी।
अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल  ने यह जानकारी आज लघु सचिवालय के सभागार में विकसित भारत संकल्प यात्रा  के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित की जाएगी।
हर गांव और वार्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा
उन्होंने कहा कि मोबाईल वैन के लिए हर गांव और हर वार्ड में अस्थाई स्टोपैज बनाये जयेंगे जहां आॅडियो-विजुअल के माध्यम से लोगों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी  योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।  प्रत्येक गांव और वार्ड में मोबाईल वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का रिकार्डडिड संदेश सुनाया व दिखाया जाएगा और लोगों को विकसित भारत की शपथ  दिलवाई जाएगी। इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को दर्शाती डाॅक्यूमेंटरी भी प्रदर्शित की जाएगी। यात्रा के दौरान युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हर गांव और वार्ड में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मे ंउपलब्धि हासिल करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा।
योजनाओं के लाभार्थी अपने अनुभव साँझा करेंगे
श्रीमती खांगवाल ने बताया कि जिस दिन यात्रा संबंधित गांव या वार्ड में पंहुचेगी, उस दिन उस गांव और वार्ड के केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के लाभार्थियों भी मौजूद रहेंगे, जो योजनाओं के लाभ के बारे में अपने अनुभव संाझा करेंगे ताकि अन्य लोग भी इन योजनाओं का लाभ उठा सके।
विभागों द्वारा बड़े गांवों और वार्डो में लगाए जयेंगे विशेष कैंप
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि यात्रा में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बड़े गांवों और वार्डो में हैल्थ चैकअप के साथ साथ आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, प्रोपर्टी आईडी, पेंशन, परिवार पहचान पत्र इत्यादि बनवाने या त्रुटियों को दूर करने के लिए विशेष कैंप लगाये जाएंगे।  कैंप में संबंधित विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा मौके पर ही त्रुटियों को दूर किया जाएगा और लाभार्थियों के नए कार्ड भी बनाये जाएंगे।
राज्य सरकार के साथ साथ केंद्र सरकार की इन योजनाओं पर रहेगा विशेष फोक्स
उन्होंने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं के साथ साथ केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ का विशेष प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीन दयाल अन्नत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान कल्याण, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, जन धन योजना, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जागरूक किया जाएगा।
इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला योजना, पीएम मुद्रा लोन, स्टार्ट अप इंडिया, स्टेंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
ये रहे बैठक में उपस्थित
इस अवसर पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त ऋचा राठी, सीईओ जिला परिषद गगनदीप सिंह, डीडीपीओ राजन सिंगला, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जिला कल्याण अधिकारी दीपिका, जिला खेल अधिकारी नील कमल, बीडीपीओ मोरनी अंकुर, बीडीपीओ पिंजोर मारट्रिना महाजन, बीडीपीओ रायपुररानी परमनंदन, डाॅ. भावना सहित विभिन्न विभागों  के संबंधित अधिकारी ।
जजपा पंचकूला के वरिष्ठ नेता चले राजस्थान ।
पार्टी हाई कमान द्वारा आठ वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी अलग अलग हल्को में लगाई ।
पंचकूला, 15 नवंबर: सुरेंद्र भाटिया जजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पंचकूला के पूर्व शहरी जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने बताया कि जजपा राजस्थान में हो रहे विधानसभा चुनाव में काफी सीटों पर चुनाव लड़ रही है तथा तकरीबन हर विधानसभा क्षेत्र में उनके उम्मीदवार बहुत अच्छी स्थिति में हैँ ।उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता राजस्थान के विधानसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं । पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला,युवा नेता एवं उपमुख्यमंत्री हरियाणा दुष्यंत चौटाला खुद लगातर विभिन्न हल्को में चुनाव प्रचार करने में लगे हैं ।इसके अतिरिक्त पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ,प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ के सी बागङ ,राज्य मंत्री अनूप धानक, राजेन्द्र लितानी सहित युवा जजपा एवं इनसो के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी भी विभिन्न हल्को में लगाई गई है ।
ओ पी सिहाग ने बताया कि पार्टी हाई कमान द्वारा जिला पंचकूला से आठ वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों की ड्यूटी 25 नवंबर को राजस्थान में होने वाले चुनाव में विभिन्न हल्को में लगाई है। उन्होंने बताया कि उनकी तथा पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलबाग नैन की ड्यूटी हनुमानगढ जिले के भादरा हल्के में बतौर चुनाव इंचार्ज लगाई है। सिहाग ने आगे बताया कि वरिष्ठ नेत्री किरण पूनिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धर्मवीर सिहाग की ड्यूटी दातारामगढ हल्के में, पार्षद सुशील गर्ग व बलदेव राणा की ड्यूटी हल्का भरतपुर तथा हल्का हिनडोन में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि बलवंत राणा की ड्यूटी हल्का गंगापुर सिटी , पार्षद अरविन्द जाखङ की ड्यूटी झोटवाङा हल्के में लगाई गई है।
Post Views: 423
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: bharat jodo yatrabharat jodo yatra livebharat today latest newsbharat today livebharat today telugu livebjp gandhi sankalp yatrabjp jan sankalp yatrabs yediyurappa in jan sankalp yatracm in jan sankalp yatradaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjabgandhi sankalp yatragandhi sankalp yatra in nagarkurnooljagan praja sankalp yatrajagan praja sankalpa yatrajan sankalp yatrajan sankalp yatra in karnatakalatest breaking news Punjablatest Indian hindi newslatest political news Punjablatest punjabi newspraja sankalp yatrapress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperPRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALApress ki taquat daily punjabi newspapersankalp yatratop 10 newspaper of Punjabys jagan praja sankalpa yatra
ShareTweetPin
Previous Post

पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 203 एकड़ जमीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया

Next Post

एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में लगी आग

Related Posts

BREAKING

03 August 2026

0
Blog

02 August 2026

0
BREAKING

01 August 2026

0
Blog

31 July 2026

0
Blog

30 July 2026

0
Blog

29 July 2026

0
Next Post
ਫੇਸਬੁੱਕ ‘ਤੇ ਕੁੜੀ ਦੀ ਫੋਟੋ ਦੀ ਡੀ.ਪੀ ਲਗਾਉਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ;  ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਤੇਲ ਛਿੜਕ ਕੇ ਲਗਾਈ ਅੱਗ

एक्सप्रेस के 3 डिब्बों में लगी आग

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982