पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस कॉन्ट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल ने कहा कि पिछली सरकारों की तरह मौजूदा सरकार ने भी पनबस कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। सरकार की बेरुखी के विरोध में 3 जनवरी को पंजाब में दो घंटे चक्का जाम कर रोष प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चक्का जाम 11 बजे से एक बजे तक होगा। सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, संयुक्त सचिव जोध सिंह, जगतार सिंह, गुरप्रीत सिंह पन्नू, कैशियर बलजिंदर सिंह ने साझे बयान कहा कि क्या केंद्र सरकार ने ट्रैफिक नियमों में संशोधन के नाम पर सीधे कंपनियों को वाहन चालकों के खिलाफ फतवा दे दिया है। बीमा को बाहर करने और वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए कानून पारित किया गया, जिससे निजी कंपनी को चालक वर्ग पर पूरा बोझ डालकर शोषण करने की अनुमति मिल गई। इस एक्ट के विरोध में पनबस पीआरटीसी यूनियन 3 जनवरी को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक 2 घंटे के लिए बंद कर केंद्र सरकार का पुतला फूंकेगी। इसके बाद 6 जनवरी को यूनियन की बैठक कर मांगों को लेकर कड़े कदम उठाए जाएंगे।













