मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 30 जनवरी को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बैठक में बजट सत्र की तारीख पर मुहर लगना तय है। वैसे नये साल 2024 में राज्य मंत्रिमंडल की यह दूसरी बैठक होगी। इसे पहले तीन जनवरी की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए थे। बैठक मे चार एजेंडों पर चर्चा नहीं हुई थी और जिन पर चर्चा हो गई थी, उन्हें अगली बैठक के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसलिए 30 जनवरी की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
बता दें कि वैसे तो मंत्रिमंडल की बैठक के बाद 20 दिनों के भीतर बजट सत्र आयोजित होना जरूरी है। ऐसे में पिछली बार की तरह इस बार भी 18 से 20 फरवरी के आसपास आयोजित होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से बजट सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं राज्य सरकार के विभाग भी बजट सत्र की तैयारियों में जुटे हुए हैं।












