21 फरवरी(प्रेस की ताकत ब्यूरो): रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के लिए वरुण धवन अपनी प्रेग्नेंट वाइफ नताशा दलाल के साथ दो दिन पहले ही गोवा पहुंच गए थे. जो अब वेडिंग अटेंड कर मुंबई के लिए रवाना हो गए. एक्टर वरुण धवन हाल ही में अपनी वाइफ नताशा दलाल के साथ गोवा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करके अपने फैंस को खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया कि जल्द ही वे पिता बनने वाले हैं. इस खुशखबरी के बीच हम आपको यह बताने जा रहे कि वरुण ने अब तक कितना पैसा कमाया और आने वाली संतान कितनी प्रॉपर्टी की उत्तराधिकारी बनेगी.