Sunday, August 2, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

शुभकरन के कातिलों को मिसाली सज़ा दिलाई जायेगी – मुख्यमंत्री का ऐलान

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
शुभकरन के कातिलों को मिसाली सज़ा दिलाई जायेगी – मुख्यमंत्री का ऐलान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना को दो और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की दी सौगात

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना को दो और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की दी सौगात

0
कल का पंचांग

आज का पंचांग

0

0

0
पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

0
महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 21 फरवरी(प्रेस की ताकत ब्यूरो):    नौजवान किसान शुभकरन सिंह की मौत पर गहरे दुख का प्रगटावा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज ऐलान किया कि नौजवान की मौत के लिए ज़िम्मेदार अधिकारियों को मिसाली सज़ा दिलाई जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने नौजवान किसान के कत्ल की दर्दनाक वीडियो देखी है जो सिर्फ़ अपने लोकतांत्रिक अधिकार व्यक्त करने के लिए वहां गया था। उन्होंने कहा कि नौजवान की मौत के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. दर्ज की जायेगी और इन लोगों को मिसाली सज़ा दिलाई जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में मृतक नौजवान के परिवार के साथ डट कर खड़ी है और वह सामाजिक और आर्थिक तौर पर इस परिवार की सहायता करेंगे।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि इस नौजवान की मौत केंद्र और हरियाणा सरकार के मनमानेपन का नतीजा है। भगवंत सिंह मान ने कहा, ‘‘मैंने तो अपने स्तर पर पूरी ताकत लगा दी जिससे हमारे किसानों और नौजवानों को गोलियों, पानी की बौछारों, आँसू गैस के गोले और अन्य कार्यवाही का सामना न करना पड़े। मैंने किसानों और केंद्र के मध्य पुल का काम किया जिससे बात किसी नतीजे पर पहुंच सके परन्तु दुर्भाग्यवश से बात नहीं बनी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान यूनियनों और केंद्र सरकार के दरमियान हुई मीटिंगों में से दो में वह शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को किसानों की माँगों मान लेनी चाहिए थीं जबकि केंद्र सरकार अपना फ़र्ज़ निभाने में असफल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों की माँगें मानने की बजाय उल्टा हरियाणा ने कँटीली तारों के साथ किसानों का रास्ता रोका हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान अपनी राष्ट्रीय राजधानी जाकर शांतमयी विरोध दर्ज करवाना चाहते थे परन्तु हरियाणा सरकार ने उनको ज़बरदस्ती रोक दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र को राष्ट्रीय राजधानी में किसानों को उनके रोष-प्रदर्शन के लिए कुछ जगह अलॉट करनी चाहिए थी परन्तु इसकी बजाय हरियाणा सरकार ने किसानों को रोका और उन पर ताकत का प्रयोग किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य के अन्नदाताओं का घोर अपमान है जिन्होंने देश को अनाज उत्पादन में आत्म निर्भर बनाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कितनी दुख की बात है कि आज़ादी के संघर्ष के दौरान देश के लिए 90 प्रतिशत से अधिक बलिदान करने वाले पंजाबियों को अपने ही देश की राजधानी में नहीं जाने दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के मसले सुनने की बजाय उनकी सच्ची माँगों से किनारा कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र और किसानों के बीच आखिरी मीटिंग 22 जनवरी, 2021 को हुई थी और तीन सालों में केंद्र किसानों की माँगों से पीछे हट गया था।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि केंद्र सरकार किसानों की शिकायतों के प्रति सहृदय होती तो इस जैसे हालात कभी भी पैदा न होते। उन्होंने कहा कि केंद्र को सिर्फ़ विरोधी पार्टियों की सत्ता वाले राज्यों में लोकतंत्रीय ढंग से चुनी गई सरकारों को गिराने का ही फिक्र है और आम आदमी की भलाई उनके एजंडे में कहीं भी नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन ज़ालिम शासकों को लोगों के हित अनदेखा करके सिर्फ़ सत्ता का आनंद मानने की चिंता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आंदोलन राज्य की आर्थिकता पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है जिस कारण वह इस मसले के सुखद हल के लिए यत्नशील हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह यह कभी नहीं चाहते थे कि राज्य और यहाँ के लोगों को आर्थिक तौर पर नुक्सान बर्दाश्त करना पड़े, जिस कारण उन्होंने बातचीत के दौरान मध्यस्थता की थी। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि केंद्र पहले दिन से ही बातचीत के प्रति गंभीर नहीं है, जिस कारण आज स्थिति बिगड़ गई है।
मुख्यमंत्री ने साफ़ तौर पर कहा कि राज्य में अमन- कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है क्योंकि किसान शांतमयी ढंग के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। हालाँकि, उन्होंने कहा कि हरियाणा शांतमयी किसानों पर ताकत का प्रयोग करके अमन- कानून की समस्या खड़ी कर रहा है जोकि पूरी तरह अनुचित है। भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेताओं को मनीपुर और यहाँ तक कि हरियाणा के बहू इलाको में अमन-कानून की गंभीर समस्या के बारे याद दिलाते हुये कहा कि पंजाब उससे कहीं अधिक शांत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन कर रहे किसानों को तुरंत स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने सड़क सुरक्षा फोर्स के वाहन और ऐंबूलैंसों को मौके पर तैनात किया है। उन्होंने कहा कि आँसू गैस के प्रयोग के कारण ज़्यादातर किसानों को आँखों की समस्या आ रही है, इसलिए राज्य सरकार के दो मंत्री, एक विधायक, जो आँखों के माहिर हैं, को अस्पतालों में तैनात किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर पटियाला में ऐसे सभी मामलों की निगरानी करेंगे, एक अन्य कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर पातड़ां और खनौरी में तैनात रहेंगे जबकि विधायक डॉ. चरनजीत सिंह चन्नी राजपुरा के अस्पताल में तैनात रहेंगे।
राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने के सवालों पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा, ‘‘मैं पंजाब और पंजाबियों की ख़ातिर इस कुर्सी को 100 बार ठुकरा सकता हूं। मैं केंद्र की आलोचना करता हूं कि ऐसे हत्थकंडों से हमें न डराओ क्योंकि हम सत्ता के भूखे नहीं हैं बल्कि हम तो सिर्फ़ लोगों और राज्य की सेवा करने के लिए समर्पित हैं।’’ भगवंत सिंह मान ने किसानों को भी इस संकट की घड़ी में संयम बरतने की अपील करते हुये कहा कि महान सिख गुरूओं की तरफ से दिए संदेश अनुसार जुल्म का मुकाबला संतोष के साथ किया जाये।

Post Views: 354
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #presskitaquat #latestnews #topnews #CMbhagwantmann #punishmentmurder #shubhkaransingh #deathoftheyouth #haryana and punjab goverment #kisanandolan #dillichaloprotest
ShareTweetPin
Previous Post

आरबीएल बैंक पटियाला में वंचित लड़कियों को साइकिल और स्कूल-किट वितरित करता है

Next Post

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना को दो और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की दी सौगात
BREAKING

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना को दो और ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ की दी सौगात

0
कल का पंचांग
BREAKING

आज का पंचांग

0
BREAKING

0
BREAKING

0
पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की
BREAKING

पुलिस टीमों ने 209 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की

0
महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ
INDIA

महामंडलेश्वर नागेंद्र ब्रह्मचारी द्वारा नवीन ऋषि प्रसाद कार्यालय का शुभारंभ

0
Next Post
पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसान की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है।

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982