छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आज संत श्री आशाराम जी गुरुकुल परिसर में विशेष प्रेस वार्ता रखी गई थी, जिसमें मुख्य विषय परम पूज्य संत श्री आशाराम जी बापू के बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए सरकार एवं न्यायालय से इच्छा अनुसार चिकित्सा करने की अनुमति प्राप्त करना थाl इस प्रेस वार्ता में गोंदिया शहर की अनेक मीडिया कर्मी उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि आज दोपहर को जिलाधिकारी, गोंदिया को इसी विषय पर ज्ञापन भी सौंपा गया एवं यह भी मांग की गई कि यह ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय तक भी जिलाधिकारी जी के माध्यम से यह ज्ञापन प्रेषित किया जावे। उक्त कार्यक्रम में श्री योग वेदांत सेवा समिति के सभी सदस्य, युवा सेवा संघ, महिला मंडल, ऋषि प्रसाद विभाग एवं गुरुकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।













