छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त,दिन मंगलवार को जनभागीदारी अध्यक्ष श्री भारत घई एवं प्राचार्य डॉ लक्ष्मीचंद जी के मार्गदर्शन में एनएसएस अधिकारी प्रो महेंद्र साहू, डॉ मंशाराम उइके और डॉ निधि डोडानी के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसमें जनभागीदारी अध्यक्ष श्री भारत घई स्वयं उपस्थित रहे उनके साथ जनभागीदारी सदस्य श्री अरूण गदरे एवम श्री तरुण सोनी भी उपस्थित थे अध्यक्ष व सदस्यों ने स्वयंसेवकों के साथ स्वयं भी पौधारोपण किया।उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवकों की महाविद्यालय के प्रत्येक कार्यक्रमों सक्रिय भूमिका की तारीफ करते हुए उन्हें लगातार सेवा कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।प्रोफेसर महेंद्र साहू ने बताया कि महाविद्यालय के कन्या छात्रावास मे लगातार वृक्षारोपण जारी है आज हमने आम,जामुन,पपीता,जाम और आंवला के अनेक फलदार पौधे लगाए। इसमें दीपिका बंदेवार, संकल्प विश्वकर्मा, प्रियंका पहाड़े,राजनंदिनी,चंचलेष साहू,अमित बारई ,भूमिका धुर्वे,अरुण,संकल्प,सुरजीत, उईके,योगेश,सुरजीत,अश्विन आदि स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में छात्रावास प्रबंधन से श्री एस डी चौरे का सहयोग प्राप्त हुआ।इसके पूर्व प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत की गई नई पहल विद्यावन में भी एनएसएस स्वयंसेवक वृक्षारोपण कर चुके हैं ।











