Monday, May 25, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी ने मानव धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया- विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार

admin by admin
in BREAKING, HARYANA, INDIA, POLITICS
Reading Time: 1 min read
A A
0
ਹਰਿਆਣਾ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਸਹੀ ਮੁੱਲ ਦੀ ਦੁਕਾਨਾਂ  ਲਈ ਸਰਲ ਪੋਰਟਲ ਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਰੀ ਕਰਨ ਦੀ ਨਵੀਂ ਆਨਲਾਇਨ ਸੇਵਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को नि शुल्क छाछ वितरण

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को नि शुल्क छाछ वितरण

0

22 May 2026

0

21 May 2026

0

20 May 2026

0
इटावा एनकाउंटर: 48 घंटे में पांचवीं मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

इटावा एनकाउंटर: 48 घंटे में पांचवीं मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

0

19 May 2026

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 12 फरवरी- हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी ने मानव धर्म को सबसे बड़ा धर्म बताया है। हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए जाति-पाति का भेदभाव नहीं करना चाहिए और कमजोर वर्ग के उत्थान को ही अपना धर्म समझना चाहिए।

            विकास एवं पंचायत मंत्री आज इसराना (पानीपत) विधानसभा के कवी गांव में संत रविदास जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पहुंचकर उन्होंने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को बधाई दी।

            इस मौके पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने अपनी वाणी में कहा कि समाज ठीक रास्ते पर आगे बढ़े, इसके लिए जरूरी है कि समाज संगठित हो और समाज में भेदभाव न हो। सभी माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षित करें और संस्कारवान बनाएं तभी समाज आगे बढ़ेगा। हर गरीब व्यक्ति को शिक्षित बनाने में सहयोग करना चाहिए यही बाबा भीम राव अम्बेडकर व संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

*संत रविदास जी ने गरीब, असहाय, कमजोर, दलित व महिला को सम्मान देने की बात अपनी वाणी में रखी*

            श्री पंवार ने कहा कि संत रविदास जी ने सैंकड़ों वर्ष पहले भी गरीब, असहाय, कमजोर, दलित व महिला को सम्मान देने की बात अपनी वाणी के माध्यम से समाज के सामने रखी। उनकी वाणी सदियों तक प्रासंगिक रहेगी। ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन का अन्न, छोट बड़े सब बसे, रैदास रहे प्रसन्न। उन्होंने ऐसे राज्य की कल्पना की थी जहां न कोई भूखा रहे तथा सबको खाने के लिए अन्न मिले। इन्हीं सिद्धातों पर चलते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा संतों की जयंती मनाने पर युवा पीढ़ी को संतों की वाणी से प्रेरणा मिलती है जिससे आस्था को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी गुरू रविदास के बताए हुए मार्ग पर चलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा आज हमें संकल्प लेना है कि मेहनत और जिम्मेदारी से काम करके समाज को नई दिशा देनी होगी जिससे राष्ट्र आगे बढ़ेगा।

*देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं संत रविदास जी के समानता, सद्भावना व करूणा का संदेश*

            श्री पंवार ने कहा कि 648 वर्ष पहले एक ऐसे संत शिरोमणी श्री गुरू रविदास ने धरती पर अवतार लिया जिन्होंने अपनी वाणी व दोहों के माध्यम से समाज को एकसूत्र में बांधने का काम किया है। आज पूरी दुनिया में उनकी जयंती को श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने भक्ति आंदोलन में बढ़चढ़ भाग लिया और उस समय समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ समाज को जागरूक किया। संत रविदास जी ने समानता, सद्भावना व करूणा के जो संदेश दिए वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं।

*संत गुरू रविदास जी ने अपनी वाणी में कहा था ‘मन चंगा तो कटौती में गंगा’ उनकी वाणी आज भी प्रासंगिक*

            श्री पंवार ने कहा कि संत रविदास जी ने अपनी वाणी और दोहों के माध्यम से समाज के प्रत्येक पक्ष को छुआ है, जो उन्होंने सैंकड़ों वर्ष पहले कहा था आज भी उनकी वाणी प्रासंगिक है। उनकी इस वाणी ने यह सिद्ध किया कि मन चंगा तो कठौती में गंगा यानि यदि मन पवित्र और निर्मल है तो किसी भी स्थान पर किया गया कार्य पवित्र ही होगा। बाहरी आडंबरों की बजाय आंतरिक शुद्धता अधिक महत्वपूर्ण है।

Post Views: 77
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: #LATEST UPDATEDevelopment and Panchayat MinisterHaryanaharyana ministerhumanity as the greatest religionKrishan Lal Pawarsaint ravidasSaint Shiromani Shri Guru Ravidas
ShareTweetPin
Previous Post

दिल्ली की नई सरकार के साथ मिलकर करेंगे यमुना को साफ- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल

Next Post

हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए है प्रतिबद्ध-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Related Posts

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को नि शुल्क छाछ वितरण
INDIA

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर राहगीरों को नि शुल्क छाछ वितरण

0
BREAKING

22 May 2026

0
BREAKING

21 May 2026

0
BREAKING

20 May 2026

0
इटावा एनकाउंटर: 48 घंटे में पांचवीं मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
INDIA

इटावा एनकाउंटर: 48 घंटे में पांचवीं मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

0
Blog

19 May 2026

0
Next Post

हरियाणा सरकार शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और रोजगारपरक बनाने के लिए है प्रतिबद्ध-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

Follow Us

No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982