छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- दिनांक 27 सितंबर 2025 को संत श्री आशाराम जी गुरुकुल की कक्षा नर्सरी से आठवीं के विद्यार्थियों ने गरबे में बहुत उत्साह से बढ़ – चढ़कर भाग लिया।
सभी विद्यार्थियों ने रंग बिरंगे ड्रेस पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
गरबे के कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुकुल प्राचार्या सुनीता भोयर ने आदिशक्ति माता के चरण कमलों में दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पण करके किया।
छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने घर से लेकर आए रंग-बिरंगे डांडिया के साथ माता जी के भजनों पर भक्तिमय गरबा प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम की समाप्ति छात्र छात्राओं को प्रसाद वितरण के साथ किया गया।
समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी, सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सह सचिव श्री प्रदीप जी चामट, सदस्य श्री भगत जी ठकरानी, व श्रीमति कशिश संजय गोपलानी, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई व गुरुकुल संचालिका नीता बहन ने सभी अभिभावकों एवं साधकों को “श्री दुर्गा महाष्टमी” की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हैं।








