छिंदवाड़ा(भगवानदीन् साहू)- संत श्री आशाराम जी बापू आश्रम लिंगा में आज वरीष्ठ पत्रकार श्री मुकुंद सोनी और श्री विठ्ठलराव घोगें के मोक्ष हेतु श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर वैदिक रूप से तर्पण किया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि जब किसी मनुष्य का शरीर छूट जाता है तो उसके मोक्ष हेतु तीसरा , तेरवहीँ और गंगा पूजन का विधान है । किसी कारण वश यह सब ना कर पाएं तो श्री मद भगवद गीता के 7 वें अध्य्याय का पाठ कर पुण्य अर्पण करने से भी मोक्ष की प्राप्ति होती । तेरवहीँ गंगा पूजन के साथ यह पाठ भी कर सकतें हैं । श्री विठ्ठलराव घोगें जी भाजपा के वरिष्ठ नेता विलास घोगें के बड़े भाई थे और वरिष्ठ पत्रकार मुकुंद सोनी के हमेशा संस्था से मधुर संबंध रहे हैं । समिति ने इनके अलावा शिवचरण साहू पिता गोण्डु साहू और शुक्ला प्रसाद सूर्यवंशी पिता शिवचरण सूर्यवंशी निवासी- बोरदेही के मोक्ष हेतु भी पाठ किया गया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , विलास घोगें , जिला पंचायत सदस्य ललिता घोगें, सुभाष इंगले , अशोक कराडे , नारायण ताम्रकार , दामोदर इंगले , राष्ट्रीय तेली पिछड़ा वैश्य महासभा ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष भगवानदीन साहू ,ओमी साहू , सुनील साहू , गुड्डू साहू , केशव सूर्यवंशी , नीलेश सूर्यवंशी , विनोद भगत , जया भगत , छाया साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।









