नई दिल्ली, 8 दिसंबर 2025
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका ने बताया कि नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी और उनके साथ शहीद हुए तीन अमर शहीद—भाई मतीदास जी, भाई सतिदास जी और भाई दयाला जी—की 350वीं शहादत शताब्दी के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सरदार हरमीत सिंह कालका ने कहा कि इन समागमों में हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित कर इन्हें यादगार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस के अवसर पर भव्य अमृत संचार समागम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को अमृत संचार ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए वे जल्द ही गुरुद्वारों के हेड ग्रंथियों और संबंधित संस्थाओं के साथ बैठकें करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बीबियाँ (महिला संगत) भी इन विशाल कार्यक्रमों में मूल्यवान योगदान देंगी।












