इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- पुलिस द्वारा मोटर साइकिल पर स्टंट (स्टंट ड्राइविंग) के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 01 KTM मोटर साइकिल का 19,000/- रूपये का किया गया चालान एवं स्टंटबाज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी एमवीएक्ट के तहत मोटरसाइकिल सीज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में इटावा पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। मोटर साइकिल पर स्टंट करने की रील वीडियो का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष फ्रेण्ड्सकॉलोनी द्वारा 01 KTM मोटर साइकिल का एमवीएक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 19,000 रूपये का चालान करते हुये KTM मोटसाइकिल को सीज किया गया एवं स्टंटबाज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी l. स्टंटबाज का विवरण-
विमल यादव पुत्र राघव सिंह, निवासी-ऊसरअड्डा, थाना फ्रेण्डसकॉलोनी इटावा ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी नवयुवकों से अपील की जाती है कि मोटर साइकिल/कार चलाते समय स्टंट न करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अभिभावकगण भी अपने बच्चों को मोटर साइकिल/कार से स्टंट न करने दें ।इटावा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल कार पर स्टंट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।








