Tuesday, March 10, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत ए.एन.एम. एवं स्टाफ नर्सों की 1,568 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, INDIA, News, POLITICS, Post, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा एन.एच.एम. के अंतर्गत ए.एन.एम. एवं स्टाफ नर्सों की 1,568 रिक्त पदों पर भर्ती को मंजूरी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

0
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 16 दिसंबर

प्रदेश के स्वास्थ्य देखभाल ढांचे को मजबूत एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत ए.एन.एम. एवं स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भर्ती अभियान के बारे में अधिक जानकारी देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि इस मंजूरी के तहत ए.एन.एम. के कुल 2,000 स्वीकृत पदों में से 729 रिक्त पदों एवं स्टाफ नर्सों की 1896 स्वीकृत पदों में से 839 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि स्टाफ की कमी के कारण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में कोई रुकावट न आए और इसलिए इन ठेका-आधारित पदों को भरने को प्राथमिकता दी गई है।

इस पहल के प्रति मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की वित्तीय प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि इन भर्तियों से वार्षिक कुल 48.88 करोड़ रुपये का वित्तीय प्रभाव पड़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ए.एन.एम. पदों के लिए वार्षिक 18.98 करोड़ रुपये एवं स्टाफ नर्स के लिए 29.90 करोड़ रुपये का खर्च वहन करेगी। उन्होंने बताया कि स्वीकृत वेतन संरचना के तहत ए.एन.एम. के लिए 21,700 रुपये एवं स्टाफ नर्सों के लिए 29,700 रुपये प्रति माह वेतन निर्धारित किया गया है।

वित्त मंत्री चीमा ने आगे बताया कि योग्यता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रिया बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, फरीदकोट द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से करवाई जाने का प्रस्ताव है। उन्होंने आगे कहा कि वित्त विभाग ने यह मंजूरी इस शर्त पर दी है कि स्वास्थ्य विभाग इन नियुक्तियों के बारे में पर्सनल विभाग से आवश्यक सहमति सुनिश्चित करे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की स्वास्थ्य देखभाल एवं शिक्षा को प्राथमिकता देने की दृढ़ प्रतिबद्धता को उजागर करते हुए वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश सरकार अपने स्वास्थ्य देखभाल कार्यबल को मजबूत करेगी ताकि पंजाब के लोगों के लिए और बेहतर एवं मानक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि इन रिक्त पदों को भरने से निस्संदेह राज्य की प्रभावी एवं कुशल स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं प्रदान करने की क्षमता में वृद्धि होगी, जो वर्तमान प्रदेश सरकार की अपने नागरिकों की भलाई के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Post Views: 18
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: chandigarh newsfinance ministerHarpal Singh Cheemapunjab newsVacant Posts
ShareTweetPin
Previous Post

16 dec 2025

Next Post

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Related Posts

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा
INDIA

होटल राज पैलेस बना जिस्म फरोशी का अड्डा

0
Next Post
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us