छिंदवाड़ा(भगवान्दीन साहू)- तुलसी पूजन विश्वव्यापी अभियान अन्तर्गत श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी आश्रम खजरी और लिंगा आश्रम द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तुलसी पूजन दिवस हर्षोल्लास मनाया जा रहा है । श्री योग वेदांत सेवा समिति के तत्वावधान में जिले भर में कार्यक्रम अनवरत जारी है । विद्यार्थी स्वस्थ रहे निरोगी रहे , तेजस्वी बने इस निमित सैकड़ों स्कूलों में विद्यार्थियों को तुलसी पौधे के महत्व से अवगत कराया गया । तुलसी पौधा 24 घण्टे ऑक्सीजन प्रदान करता है । इसकी परिक्रमा से ग्रह जनित बाधा से मुक्ति मिलती हैं । तुलसी दल सेवन से अनगिनत बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं और यादशक्ति बढ़ती है । ऐसे अनगिनत फायदे तुलसी पौधे से है । तुलसी पौधा समस्त प्राणियों के लिए वरदान है । समिति के माध्यम से जिले भर की भागवत कथाओं में और सैकड़ों स्कूलों में गत 1 माह से यह आयोजन सम्पन हो रहें हैं । मुख्य आयोजन 25 दिसंबर को सम्पन्न होगा । जिले के उच्च अधिकारी जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक ( DIG ) राजेन्द्र सिंह , जिला कलेक्टर हरेंद्र नारायण , जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे , सहायक कलेक्टर ज्योति ठाकुर , डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल ,जिला जेल उप अधीक्षक ज्ञानेषु भारती, जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव , जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को तुलसी पौधा भेंट किया । प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है कि अभी तक अनवरत जारी कार्यक्रमो में जिले में 4 लाख से अधिक लोग लाभांवित हो चुकें हैं। इस प्रकार की सेवाएं देश भर के 550 आश्रम और 2500 समितियां प्रतिदिन कर रहीं हैं जिसमें करोड़ों- करोड़ों लोग लाभांवित हो रहें हैं । इस दैवीय कार्य में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , सुभाष इंगले , विलास घोंगे , अशोक कराडे , बबलू माहोरे , महिला समिति से ललिता घोंगे ,विमल शेरके , डॉ. मीरा पराड़कर , प्रीति सोंनारे , सुधा ताम्रकार , रुपाली इंगले ,छाया सूर्यवंशी, करुणेश पाल , योगिता पराड़कर , आदि अपनी – अपनी सेवाएं दे रहीं हैं । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवानदीन साहू ने दी ।







