छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- उच्च शिक्षा एवं उत्तम संस्कार के लिए ख्याति प्राप्त सन्त श्री आशाराम जी गुरुकुल के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय बास्केटबॉल और नेट बॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है । इस अवसर पर गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर ने बताया कि पूरे जबलपुर संभाग से केशव पिता भारद्वाज सिंह (बिहार) कक्षा 9 th बास्केटबॉल और सत्यम राज पिता मुकुल कुमार बिहार कक्षा 7 th जिसका नेटबॉल प्रतियोगिता में चयन हुआ है । 23 से 28 दिसंबर को 69 वीं शालेय राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन जबलपुर में सम्पन्न होगा । ऐसा अनेकोबार हो चुका है कि गुरुकुल के विद्यार्थियों ने हर क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले को गौरान्वित किया है । यह सब आध्यात्मिक शिक्षा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय के कारण सम्भव होता है। ऐसे बहुत से कारण हैं , इसलिए यहाँ प्रतिवर्ष बच्चों के दाखिले की भीड़ रहती है । उक्त गुरुकुल में देश के लगभग 24 राज्यों के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं । पूरे जबलपुर संभाग में हजारों स्कूल आतें हैं। पर इन बच्चों का चयन गर्व की बात है ।संभाग स्तर की प्रतियोगिता लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित की गई थी । इस खुशी के अवसर पर खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , पूजा आम्रवंशी , प्रबंधक डॉ. सुशील सिंह परिहार , छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार , स्पोर्ट्स टीचर सहित पूरे शिक्षण स्टॉफ़ ने बधाई दी ।







