इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि आरटीई योजना के अंतर्गत कमजोर एवं दुर्बल वर्ग के 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नर्सरी से कक्षा 8 तक पूर्णतः निःशुल्क शिक्षा का सुनहरा अवसर मिल रहा है। ✨
माता/पिता/अभिभावक अपने ग्राम पंचायत या वार्ड में स्थित किसी भी निजी विद्यालय का चयन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
rte25.upsdc.gov.in
आवेदन की समय-सारिणी
प्रथम चरण : 02 फरवरी – 16 फरवरी 2026
द्वितीय चरण : 21 फरवरी – 07 मार्च 2026
तृतीय चरण : 12 मार्च – 25 मार्च 2026
आवश्यक दस्तावेज
आय / जाति प्रमाण पत्र
बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
इस योजना के अंतर्गत आवेदन, सत्यापन, विद्यालय आवंटन, प्रवेश एवं कक्षा 8 तक की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क है।
बच्चों के लिए जूता, मोज़ा, किताब आदि हेतु ₹5000 वार्षिक सहायता भी दी जाती है।
📞 हेल्पलाइन नंबर: 18008893277
➡️ अधिक से अधिक अभिभावकों तक यह जानकारी पहुँचाएँ
शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है।













