इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- पत्नी संगीता यादव ही कातिल इस बात तक पहुँचने में मैनपुरी पुलिस को करीब 20 दिन लग गए. दरअसल, संगीता को पति कमलेश ने बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.
इटावा के रहने वाले बॉयफ्रेंड सिथलेश को संगीता किसी भी कीमत में छोड़ना नहीं चाहती थी. पति ने देख लिया. विवाद हुआ. इसके बाद पत्नी अपने पति को रास्ते से हटाना चाहती थी.
संगीता ने पिछले महीने 25 फरवरी को पति की लोकेशन अपने प्रेमी को दी. और कहा- बचना नहीं चाहिए.योजना के अनुसार, प्रेमी ने अपने साथियों के साथ कमलेश को सुनसान जगह पकड़ लिया और मा;र कर खेत में फेंक दिया. शिनाख्त हुई. मुकदमा हुआ. जांच आगे बढ़ी. सर्विलांस पर कई मोबाइल लगे. पुलिस ने संगीता से पूछताछ की. सख्ती की और सच सामने आ गया. जो पत्नी पति की मौत पर दहाड़े मार रही थी, मास्टरमाइंड वही निकली.समाज के बहुत से चेहरे हैं, इनमें से एक ये भी है.










