इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- दिनाँक 24-03-2026 को थाना ताजगंज क्षेत्र में एक 8 वर्षीय बच्ची गायब हुई जिसके सम्बन्ध में तत्काल थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर बच्ची की बरामदगी हेतु टीमों गठन किया गया था।
इसी क्रम में खोजबीन के दौरान अगले ही दिन बच्ची का शव उसी के मकान में किराए पर रह रहे सुनील के कमरे से बरामद हुआ। अभियुक्त सुनील की गिरफ्तारी हेतु कुल 12 टीमें गठित की गईं थीं।
आज दिनाँक 27/28-03-2026 को रात्री कों चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बमरौली कटारा क्षेत्र में टीमों ने घेराबंदी की जिसमें अभियुक्त सुनील ने पुलिस टीमों पर जान से मारने की नीयत से कई फायर किये जिसमें एक उप निरीक्षक घायल हुआ है। टीमों द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सुनील गोली लगने से हुआ घायल।
अभियुक्त सुनील पर 25,000/ रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल अभियुक्त सुनील को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था, जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अभियुक्त के कब्जे से 1 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बिना नंबर, 1 तमंचा 315 बोर, 6 खोखा कारतूस एवं 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साक्ष्य संकलन एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
प्रकरण के सम्बंध में पुलिस उपायुक्त, नगर सैय्यद अली अब्बास की बाईट।












