इटावा(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौली गढ़िया इटावा में आज बीए बीएससी षष्ठ सेमेस्टर/अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विदाई समारोह नव नियुक्त प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना सहसों से पधारे सब इंस्पेक्टर घनश्याम सिंह एवं आरक्षी आकांक्षा जी द्वारा विद्यार्थियों को मिशन शक्ति 5.0 का विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आकांक्षा जी ने अपने उद्बोधन में कहा की शासन द्वारा अलग-अलग समस्याओं के समाधान हेतु अलग-अलग नंबर जारी किए गए हैं जैसे 112 ,108 महिला हेल्पलाइन 1090 इत्यादि इन नंबरों पर संपर्क कर छात्राएं सहयोग प्राप्त कर सकतीं हैं। कार्यक्रम में प्रियंका काजल मनीष इत्यादि ने सुमधुर स्वर में सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत किए तत्पश्चात विशिष्ट अतिथि आरक्षी आकांक्षा जी द्वारा बीए बीएससी अंतिम वर्ष की छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने कहा की चंबल की माटी में जन्मे इन विद्यार्थियों में जिजीविषा और साहस स्वाभाविक है हमारा प्रयास है कि यहां पर छात्र-छात्राओं को एक स्वस्थ शैक्षणिक माहौल प्रदान किया जाए भविष्य में महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं हेतु विधिवत कक्षाएं एवं डिजिटल लाइब्रेरी के साथ-साथ निशुल्क पुस्तक दी जाएंगी। एन सी सी और एन.एस.एस. से भी छात्र छात्राओं को जोड़ा जाएगा । महाविद्यालय की छात्राओं की परीक्षा महाविद्यालय में ही करवाने के लिए हम प्रयासरत हैं अंत में उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को भावी भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर जय सर सोनू जी जय मंगल सिंह जी के साथ-साथ महाविद्यालय के समस्त ऊर्जावान छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।












