ADVERTISEMENT
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर की अनाज मंडी में तिरंगा फहराकर कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें स्कूली बच्चों, विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
यमुनानगर में अनिल विज ने अपने संबोधन में कहा कि वह प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं, और इस अवसर पर उन ज्ञात और अज्ञात शहीदों को नमन करते हैं जिनकी बदौलत देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि देश के उन सैनिकों को भी नमन करते हैं जिनकी बदौलत आज हम सुरक्षित हैं और वह सीमा पर ड्यूटी दे रहे हैं ।













