छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- श्रीशक्ति ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के पावन अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में श्री योग वेदांत सेवा समिति छिंदवाड़ा द्वारा आज जिला चिकित्सालय व गौधूलि वृद्धा आश्रम में फल वितरण किया गया । इस अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला ।कार्यक्रम की शुरुआत आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुई ।श्री योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मदन मोहन परसाई ने बताया कि पूज्य बापूजी की करुणा कृपा व मार्गदर्शन मे माता-पिता पूजन दिवस, गौसेवा, “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ”, व्यसनमुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, गौ-गीता-गंगा की महिमा, बाल संस्कार, तुलसी पूजन दिवस , जेलों में कैदी उत्थान कार्यक्रम, सत्साहित्य वितरण , छाछ् व शरबत वितरण, गरीब- आदिवासिओं में भंडारे व जीवनोपयोगी सामग्री का वितरण , उत्तम शिक्षा व संस्कारों हेतु गुरुकुल, महिला उत्थान मंडल, युवा सेवा संघ , चिकित्सालय, अनाज वितरण संकीर्तन यात्रायें, सत्संग – भजन कीर्तन आदि आश्रम द्वारा विविध सेवाकार्यों किये जाते है। इन सभी सेवा कार्यों का उद्देश्य समाज को सुसंस्कारयुक्त, स्वस्थ,सुखी व सम्मानित बनाना है । फल वितरण के दौरान लोगों में आश्रम द्वारा प्रकाशित सत्साहित्य ऋषिप्रसाद, लोक कल्याण सेतु पत्रिकाओं, पुस्तकों का वितरण भी किया गया, जिन्हें लोगों ने बहुत आदर से लिया और बापूजी की सच्चाई का समर्थन भी किया ।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सद्भावना एवं संस्कारों के प्रसार के लिए अत्यंत आवश्यक हैं ।
इस अवसर पर श्री योग वेदांत सेवा समिति के पदाधिकारी व अनेकों साधक साधिकाएं व गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।
कल दिनांक ८ अप्रैल को सुबह ९.३० बजे से खजरी आश्रम में संत श्री आशारामजी बापू का अवतरण दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा।












