छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त श्री आशाराम जी आश्रम खजरीं द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पर्व पर भण्डारे का आयोजन किया गया । जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में यह आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर लिंगा आश्रम से इन भण्डारों की शुरुआत की गई थी और आज समापन भी यही किया गया ।जो छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के बहुत से आदिवासी ग्रामों में सम्पन्न हुए । यह समिति की 22 वर्षों की सेवा है । पूज्य बापूजी के निर्दशानुसार प्रति वर्ष हम सब लोग जिले के गरीब आदिवासी , जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें कम्बल , वस्त्र , अनाज , दीपक , तेल , बाती , सत साहित्य भोजन प्रसाद वितरण करतें हैं । यह हमारी सनातन संस्कृति की परंपरा भी है । जिले के 3 लाख साधकों को सुचित किया गया था कि आपके आसपास के जरूरतमंद परिवार जनों को चिन्हित करें । साथ हीं कम से कम अपने समीप के 2 जरूरतमंदों की मदद कर ही दीपावली पर्व मानये । इस वर्ष हम लोगों ने अमरवाड़ा हर्रई विधानसभा क्षेत्र के बोरीमाल ग्राम के आसपास के ग्रामों , सौंसर क्षेत्र के खुनाझिर कलां , पांढुर्णा क्षेत्र के बानाबकोड़ा ग्राम , जुन्नारदेव के पातालकोट , चौरई के मुंगनापार , जम्बोड़ी पंडा , खजरीं आश्रम और लिंगा आश्रम के आसपास के जरूरतनमदो , आदिवासी क्षेत्रों के सैकड़ों ग्रामों के जरूरतमंदों को जरूरत की सामग्री भेंट की ।समिति ने सुविधा अनुसार बहुत से अन्य ग्रामो के जरूरत मदो को चिन्हित कर एक जगह एकत्रित किया । सभी भण्डारों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मुख्य रूप से आमंत्रित किया गया । जगह – जगह साध्वी रेखा बहन के भजन कीर्तन भी सम्पन्न हुए । 2 माह से जारी इन भण्डारो में लगभग 5 लाख से अधिक जरूरत मदो के लाभांवित होने की खबर है । सभी को कम्बल ,वस्त्र , मिठाई ना मिली हो पर सत साहित्य ( ऋषि प्रसाद ) और ईश्वरीय भजन ,कीर्तन सभी को उपलब्ध कराए गए ।संस्था का हमेशा यही प्रयास रहता हैं कि जिले के लगभग 1962 ग्रामो में पूज्य बापूजी के ज्ञान का सनातन संस्कृति का प्रचारप्रसार हो । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष शेषराव यादव , पांढुर्णा जिला भाजपा अध्यक्ष सदीप मोहोड़ ,नगर निगम महापौर विक्रम आहाके , जिला हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष शंटी बेदी , जिला पंचायत सदस्य ललिता घोगें , जिला अंत्योदय समिति के पूर्व अध्यक्ष विलासे घोगें , हर्रई अमरवाड़ा के विधायक कमलेश शाह के प्रतिनिधि दीपक नेमा , जिला भाजपा मंत्री शैलेन्द्र पटेल आदि उपस्थित हुए । इन दैवीय कार्यों में खजरीं आश्रम के संचालक जयराम भाई ,समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , लिंगा आश्रम की संचालिका साध्वी प्रतिमा बहन , साध्वी रेखा बहन , तिलकसिंह पन्द्राम , सन्तोष साहू , संजु कराडे ,गोवर्धन मालवीय , कैलाश राउत ,दामोदर इंगले ,आशा इंगले , प्रदीप डांगे राशिका बेन्डे सरपँच ,वसंत पाटील ,बबलू सूरज प्रसाद माहोरे ,दिलीप साहू ,राधेश्याम साहू आदि ने अपनी – अपनी सेवाएँ दीं । उक्त जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी भगवान दिन साहू ने दी ।







