ADVERTISEMENT
छिंदवाड़ा(सुशील परिहार) – चिलोरा अंचल के दूरस्थ वनवासियों को कंबल, वस्त्र, मिठाई, बर्तन का हुआ वितरण सैकड़ों लोगों ने पाई महाप्रसादी ! सत श्री आशारामजी बापू आश्रम, गोंदिया के तत्वाधान में श्री योग वेदान्त सेवा समिति गोंदिया के द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2024 को ग्राम चिलोरा, लांजी में दूरस्थ वनांचल ग्रामों में जरूरतमंदों को उनके जीवन उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम चोरिया, पोसेरा पंचायत क्षेत्र के लगभग 400 वनांचल वासियों को कंबल , वस्त्र, मिठाई, बर्तन के अलावा उनके जीवन उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। एवं 1000 लोगों ने महाप्रसादी ग्रहण की।













