Tuesday, March 31, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, मुख्यमंत्री का किया अभिनंदन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 14 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज यहां उनके निवास संत कबीर कुटीर पर प्रदेशभर से आए ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा भगवान परशुराम की जयंती को सरकारी स्तर पर बड़े भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके अलावा, ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग पर आश्वासन देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को बुलाकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस मौके पर ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने समाज की मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की 36 बिरादरी ने भाजपा सरकार की विकास की नीतियों पर मुहर लगाकर हरियाणा के इतिहास में पहली बार भाजपा की लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। लोगों के विश्वास से ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को तेजी से पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि लोगों ने सरकार पर जो विश्वास दिखाया है, उस विश्वास पर हम खरा उतरेंगे और हरियाणा को तीव्र गति से विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आइना दिखाया

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव परिणाम से पहले ही विपक्ष के नेताओं ने सरकार बना ली थी और परिणाम आने के बाद वे ईवीएम पर दोष मढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता यात्राएं निकालकर भाजपा सरकार के 10 सालों का हिसाब मांग रहे थे। लेकिन जब उनसे उनके कार्यकाल का हिसाब मांगा गया तो कोई जवाब नहीं दिया। कांग्रेस कार्यकाल के समय में एक भी सरकारी भर्ती ऐसी नहीं हुई, जो कोर्ट तक न पहुंची हो। जबकि भाजपा सरकार में गरीब घरों के बच्चे भी बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों के नेता कभी एक दूसरे को गलत बताते थे, लेकिन जब उन्होंने देखा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बड़ी मजबूती से लोगों की सेवा का कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता गले मिल गए। इसके बाद विपक्ष के लोग ईवीएम को हैक करने की बातें करते हैं। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि जनता सब समझती है, इसलिए जनता ने विपक्ष को लगातार तीसरी बार आईना दिखाया है।

आमजन को सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध डिलीवरी सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सरकार की योजनाओं के लाभ पात्र लाभार्थियों को बिना देरी से पहुंचाने का काम किया जाए। यदि किसी नागरिक से शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकासात्मक कार्यों के साथ-साथ नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए नई-नई कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाएंगी ताकि हरियाणा को विकास के मामले में आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 10 वर्षों में गरीब के हित के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, उसी का परिणाम है कि लोगों ने उन नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य है। पिछले 10 सालों में 15 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और 7 जिलों में कॉलेज स्थापित करने का काम जारी है। इसके अलावा, हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया गया है, ताकि लड़कियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अधिक दूरी तय न करनी पड़े। उन्होंने कहा कि गत दिनों प्रधानमंत्री ने बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस की आधारशिला रखी है। इसके माध्यम से किसानों को बागवानी के प्रति और सशक्त बनाया जाएगा, ताकि किसान अधिक आय अर्जित कर सकें।

प्रदेश सरकार ने किसान हित में किए अनेक कार्य

नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक कार्य किए हैं। इस साल बरसात न होने के कारण किसानों पर पड़े आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सरकार ने 2000 रुपये प्रति एकड़ की दर से बोनस दिया है। अब तक दो किस्तों में 800 करोड़ रुपये की राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जा चुकी है। जल्द ही तीसरी किस्त के रूप में लगभग 400 करोड़ रुपये की राशि और जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने का काम कर रही है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की – मोहन लाल बडौली

RelatedPosts

थाना परिसर में कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश

थाना परिसर में कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश

0
आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी हैl

आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी हैl

0
इटावा पुलिस (थाना बढ़पुरा) द्वारा तत्परता दिखाते हुए बचाई एक वृद्ध महिला की जिंदगी

इटावा पुलिस (थाना बढ़पुरा) द्वारा तत्परता दिखाते हुए बचाई एक वृद्ध महिला की जिंदगी

0
 गोंदिया, महाराष्ट्र में मची धूम

 गोंदिया, महाराष्ट्र में मची धूम

0
आगरा में संपर्क शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन

आगरा में संपर्क शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन

0
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू सम्मानित

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू सम्मानित

0

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने कहा कि नये भारत के निर्माता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की जिम्मेदारी श्री नायब सिंह सैनी को सौंपकर जन-जन में विश्वास जगाने का काम किया है और उसी का परिणाम है कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ने की है और लोगों के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा विकास के मामले में नये आयाम स्थापित करेगा।

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा देगा अपना महत्वपूर्ण योगदान – राज्य मंत्री गौरव गौतम

इस मौके पर राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास की राह पर दोगुनी गति से आगे बढ़ेगा और हमारा हरियाणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर व्यक्ति की बात सुनते हैं और उसका समाधान सुनिश्चित करवाते हैं, उनकी इसी कार्यशैली से आज हरियाणावासियों का विश्वास उनके प्रति और अधिक बढ़ा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती सहित बड़ी संख्या में प्रदेशभर से ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे।

Post Views: 339
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: breaking newsHaryanaHaryana newsharyana news in hindiharyana news latest updateharyana news todayhindi newsnayab sainiNayab Singh Saininayab singh saini haryana cm
ShareTweetPin
Previous Post

बिजली के चाक पर बने मिट्टी के बर्तनों से सजा ब्रह्मसरोवर का पावन तट

Next Post

सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

Related Posts

थाना परिसर में कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश
INDIA

थाना परिसर में कन्या पूजन का आयोजन, श्रद्धा और सामाजिक सद्भाव का संदेश

0
आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी हैl
INDIA

आगरा पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्यवाही निरंतर जारी हैl

0
इटावा पुलिस (थाना बढ़पुरा) द्वारा तत्परता दिखाते हुए बचाई एक वृद्ध महिला की जिंदगी
INDIA

इटावा पुलिस (थाना बढ़पुरा) द्वारा तत्परता दिखाते हुए बचाई एक वृद्ध महिला की जिंदगी

0
 गोंदिया, महाराष्ट्र में मची धूम
INDIA

 गोंदिया, महाराष्ट्र में मची धूम

0
आगरा में संपर्क शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन
INDIA

आगरा में संपर्क शिक्षा व्यवस्था पर बड़ा एक्शन

0
राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू सम्मानित
INDIA

राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू सम्मानित

0
Next Post
सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

सरकारी स्कूल पख़ी कला के विद्यार्थियों ने किया पंजाब विधानसभा का दौरा

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us