ADVERTISEMENT
कनाडा में बढ़ती बेरोजगारी और आवास संकट के बीच आव्रजन मंत्री मार्क मिलर ने शनिवार को कहा कि अगले कुछ महीनों में वह देश में रहने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या पर अंकुश लगाने की संभावना पर विचार करेंगे। एक साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही।
हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सरकार इमिग्रेशन सिस्टम में कितनी कटौती करने की योजना बना रही है। मिलर ने कहा कि कनाडा में अंतर्राष्ट्रीय छात्रों की संख्या चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वास्तव में एक ऐसी प्रणाली है, जो नियंत्रण से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है हम वॉल्यूम और कुछ क्षेत्रों में होने वाले प्रभावों के बारे में बातचीत करें।












