ADVERTISEMENT
श्रीनगर, 13 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल सहित सुरक्षा बल के तीन अधिकारी शहीद हो गये। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष, जम्मू कश्मीर पुलिस के उपाधीक्षक हुमायूं भट गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे और बाद में उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि भट की मृत्यु अत्यधिक खून बह जाने के कारण हुई।













