इटावा(पुष्पेंद्र सिंह)- श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय पिपरौलीगढ़िया गढ़िया इटावा में शासन एवं विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार काउंसलिंग सेंटर की स्थापना की गई है जिसमें विद्यार्थियों को उनके करियर एवं मानसिक समस्याओं के समाधान हेतु काउंसलिंग की व्यवस्था होगी इस अवसर पर काउंसलिंग सेंटर के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया की वर्तमान में युवा वर्ग कैरियर एवं कई तरह की मानसिक समस्याओं के कारण परेशानी का सामना कर रहा है ऐसे में उसे सही मार्गदर्शन की विशेष आवश्यकता है इस हेतु महाविद्यालय स्थित काउंसलिंग सेंटर पर विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर बाहरी विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को समुचित मार्गदर्शन समस्या समाधान का मार्ग सुझाया जाएगा उन्होंने महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की काउंसलिंग करते हुए उनकी दिनचर्या तथा कैरियर संबंधी प्रश्नों के समाधान भी किए इस अवसर पर काजल डॉली मनीषा फिजा खुशी अनु तथा प्रवक्ता जयसिंह बब्बन सिंह सुनील कुमार सोनू जी सहित महाविद्यालय में अध्यनरत समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


