ADVERTISEMENT
हरियाणा मे करनाल के सेक्टर-12 स्थित वाल्मीकि बस्ती में प्रशासन द्वारा कब्जे हटाने के लिए एक बार फिर अभियान चलाया गया। जिसके चलते आज करीब 10 से ज्यादा मकानों को ध्वस्त किया गया। शुक्रवार को जिला नगर योजनाकार (DTP) के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ JCB मशीन पहुंचीं। प्रशासनिक अमला देख बस्तीवासियों में हड़कंप मच गया।












