आगरा, उत्तर प्रदेश(डा. पुष्पेंद्र सिंह चौहान)- – जिले में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा एक्शन सामने आया है। सेंट पैट्रिक जूनियर स्कूल पर DM आगरा द्वारा ₹5 लाख का जुर्माना लगाया गया है।बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन की मनमानी और अभिभावकों पर दबाव की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों ने गुपचुप जांच कराई, जिसमें शिकायतें सही पाई गईं।
जांच में सामने आया कि स्कूल ने अभिभावकों को एक तय बुक डिपो (माहेश्वरी बुक डिपो) से ही किताबें खरीदने और एक ही दुकानदार से यूनिफॉर्म लेने के लिए मजबूर किया, जिससे अभिभावक परेशान थे।कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए यह जुर्माना लगाया। साथ ही, कई अन्य स्कूलों को भी नोटिस जारी किए गए हैं।इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब शिक्षा के नाम पर मनमानी करने वालों पर प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा।













