छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- सन्त श्री आशाराम जी आश्रम लिंगा में श्री योग वेदांत सेवा समिति के साधकों ने आज गुरुकुल के पूर्व संचालक शरद पोटाला की पूज्य माता जी जय श्री पोटाला के परलोक गमन पर श्री मद भगवदगीता के 7 वें अध्याय का पाठ कर वैदिक रूप से तर्पण किया । इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने बताया कि जिनका शरीर छूट जाता है उनके मोक्ष हेतु तीसरा , तेरहवीं , अस्थि विसर्जन , गंगापूजन का विधान है । किसी कारणवश समय पर यह सब ना कर पाएं तो भगवदगीता का पाठ कर पुण्य अर्पण करने का भी विधान है । इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है । गंगा पूजन के समय भी पाठ किया जा सकता है । संस्था समय – समय पर सैनिकों के लिए या जिले के प्रतिष्ठित व्यक्ति जिनका शरीर छूट गया है उनकी सदगति के लिए यह सेवा कार्य करती हैं । समिति के उत्कृष्ट सेवाधारी संजु कराडे के पूज्य पिताजी जयदेव कराडे और वरिष्ठ पत्रकार शशिभूषण मिश्रा जी की पूज्य सासु माँ शीलरानी मणिशंकर दुबे के लिए भी पाठ कर विधिवत तर्पण किया । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , सुभाष इंगले , अशोक कराडे , नारायण ताम्रकार , गोवर्धन मालवीय , कैलाश राउत , बबलू माहोरे , भूपेश पहाड़े , महिला समिति से लतीता घोगें , रुपाली इंगले , सुधा ताम्रकार , प्रीति सोंनारे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।













