छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार) – आज दिनांक 26 मार्च 2026 को “संत श्री आशाराम जी आश्रम, गोंदिया” में जनता के ‘विधायक श्री विनोद जी अग्रवाल’ द्वारा आश्रम में सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रुपए विधायक निधि तथा संत श्री आशारामजी गुरुकुल में प्रार्थना हाल के निर्माण हेतु 20 लाख रुपए विधायक निधि से प्रदान किया। जिसका आज श्री रामनवमी के शुभ अवसर विधिवत भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रोहित जी अग्रवाल, नगरसेविका नेहा रॉकी जी नायक, गुरुकुल अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी अग्रवाल, गुरुकुल कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी, आश्रम कोषाध्यक्ष श्री संतोष डोडानी, गुरुकुल सचिव श्री विनोद (गुड्डू) चांदवानी, सदस्य श्री भगत जी ठकरानी, आश्रम संचालक श्री पंकज भाई, गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता बहन गुरुकुल प्राचार्या श्रीमति सुनीता भोयर, श्री प्रताप जी गोपलानी, श्रीमति नानन कटरे, शिक्षक वृंद एवं साधक परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
सभी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और शुभ संकल्पों के साथ सम्पन्न हुआ।












