छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि संत श्री आशारामजी गुरुकुल की छात्राओं ने SBI Trivia 2.0 प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान (2nd Rank) प्राप्त किया है।
हमारी मेधावी छात्राएँ —
खुशी सवनेरे (कक्षा 12वीं)
गौरी सिंह (कक्षा 11वीं)
ने अपनी बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है।
इस टीम का मार्गदर्शन Mentor – श्री विक्रम सर द्वारा किया गया, जबकि Supporter – श्री महेंद्र साहू एवं Coordinator – कुमारी गीता कश्यप ने निरंतर सहयोग प्रदान किया।
गुरुकुल परिवार इन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को इस अद्भुत सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।












