छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गुरुकुल में देश विदेश से आये पालकों की बैठक सम्पन्न हुई । विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता के गुण विकसित हों , इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु छात्र परिषद का गठन किया गया । इस दौरान कैबिनेट सदन ने गुरुकुल के छात्र छात्राओं के चार सदन बनाये । सभी सदनों को पर्वतों के नाम दिए जिसमें हिमालय , विंध्याचल , मलयगिरि और अरावली प्रमुख हैं । सभी सदनों के अलग-अलग नायक , उपनायक , सांस्कृतिक नायक , क्रीड़ा नायक बनाये गए । सर्व सहमति से नारायण शेंडगे और खुशी सावनेरे को गुरुकुल का नायक घोषित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वायु सेना के सेवानिवृत्त कुबेर सिगोतीया समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई , खजरी आश्रम के संचालक जय राम भाई ने उपस्थित दर्ज की । बैठक में देश विदेश से आये पालकों के साथ गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , प्रचार्या प्रिया सिंह , प्रबंधक डॉ. सुशील सिंह परिहार , छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार भी उपस्थित रहे । संचालक दर्शना खट्टर ने सभी पालकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हम सब को मिलकर गुरुकुल को शिखर तक ले जाना है जिससे गुरुकुल शिक्षा प्रणाली का उद्देश्य सफल हो ।













