Friday, March 13, 2026
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove
No Result
View All Result
Press Ki Taquat
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर दिया बल

admin by admin
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सुधारों की आवश्यकता पर दिया बल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link

चंडीगढ़, 20 फरवरी – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण निवेश सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाने के  निर्देश दिए । उन्होंने प्रदेश में औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए, आवश्यकता अनुसार मौजूदा नीतियों को संशोधित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि   इससे न केवल अधिक निवेश आकर्षित होगा बल्कि रोजगार के और अधिक अवसर भी पैदा होंगे ।

RelatedPosts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0

मुख्यमंत्री बुधवार देर  शाम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पहले ही आईएमटी खरखौदा की सफलता के आधार पर राज्य भर में 10 अत्याधुनिक औद्योगिक टाउनशिप स्थापित करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योगों की स्थापना को सुविधाजनक बनाने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाए जाने चाहिए। इस संबंध में उन्होंने हरियाणा में एक अत्याधुनिक आईटी पार्क के निर्माण के साथ-साथ उद्योगों और एमएसएमई दोनों के लिए विशेष प्रोत्साहन देने का भी सुझाव दिया ताकि राज्य को निवेश के लिए अधिक आकर्षक स्थान  बनाया जा सके।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा विनिर्माण को बढ़ावा देने और देश भर में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की भी सराहना करते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी से सटा होने और मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ, हरियाणा वैश्विक उद्यमों को आकर्षित करने वाले आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए बेहतर स्थिति में है। इसके अतिरिक्त, भारतीय प्रवासी भी हरियाणा में उद्यम स्थापित करने के इच्छुक हैं, जिससे आर्थिक विकास के लिए और अवसर उपलब्ध होंगे । उन्होंने सुझाया कि उद्योग विभाग और हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम ऐसे सभी उद्यमियों से संपर्क करते हुए  हरियाणा राज्य में उनके निवेश को सुविधाजनक बनाना चाहिए। उन्होंने कहा  कि समय पर कार्यान्वयन और परिणाम सुनिश्चित करने के लिए ये कार्य  टारगेट बेस्ड  होना चाहिए।

एक अलग बैठक में  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में एयरोस्पेस और रक्षा निवेश आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित करने का भी निर्देश दिया। हरियाणा राज्य को राष्ट्रीय एयरोस्पेस और रक्षा हब के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से एयरोस्पेस और रक्षा निवेश नीति को स्वीकृति दी गई है जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में अगले पांच वर्षों में 1 बिलियन अमरीकी डालर के निवेश को आकर्षित करना है।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर,  मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, एसीएस श्री विजयेंद्र कुमार, उद्योग विभाग के प्रधान सचिव श्री डी. सुरेश, नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव श्री श्यामल मिश्रा, श्रम विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

Post Views: 138
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
Tags: CMharyana chief ministerHaryana newsNayab Singh Sainipromote industrial investment
ShareTweetPin
Previous Post

चैंपियंस ट्रॉफी, आज बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत

Next Post

खेल नर्सरियों को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा, ताकि हमारे खिलाड़ी ज्यादा पदक जीतें- खेल मंत्री गौरव गौतम

Related Posts

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन
INDIA

अन्तर्राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के कानूनों का विधिवत पालन की मांग : ज्ञापन

0
बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान
INDIA

बंद मकान में चोरी, पड़ोसियों की छतों पर मिला बिखरा सामान

0
सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण
INDIA

सिंडौस में कल से बहेगी ज्ञान की गंगा, तैयारियां पूर्ण

0
मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू
INDIA

मातृ – पितृ पूजन दिवस जैसे आयोजनों से जन जागृति आ रही है – भगवानदीन साहू

0
सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

0
होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी
INDIA

होली का त्यौहार पड़ा फीका सिलीपर बस पलटने से मची अफरा तफरी

0
Next Post
भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की पार्टी महासचिवों संग बैठक, दिल्ली में हुई मीटिंग

खेल नर्सरियों को और ज्यादा सशक्त बनाया जाएगा, ताकि हमारे खिलाड़ी ज्यादा पदक जीतें- खेल मंत्री गौरव गौतम

Press Ki Taquat

© 2023 presskitaquat.com - Powered by AMBIT SOLUTIONS+917488039982

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • E-Paper
  • CONTACT US
  • Profitgrove

Follow Us