इटावा(डा.पुष्पेंद्र सिंह)- श्री महेंद्र सिंह महाविद्यालय में आज हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर संस्थान के निदेशक डॉ.पुष्पेंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस अवसर पर डॉ. चौहान ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं संस्कृति, संस्कार और व्यक्तित्व का श्रृंगार भी है उन्होंने बताया कि चीन जापान फ्रांस जैसे तकनीकी संपन्न विकसित देश अपनी मातृभाषा के मौलिक ज्ञान के आधार पर ही विकास के चरम पर हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता जय सर ने कहा कि हमें अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी को अपनाकर राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने की आवश्यकता है इस अवसर पर छात्रा आस्था ने हिंदी के व्यावहारिक पक्ष को रखते हुए कहा कि आज हिंदी बोलने वालों को दोयम दर्जे का क्यों समझा जाता है इसपर डॉ चौहान ने स्पष्ट किया कि हमें हिंदी का सम्मान और अन्य भाषाओं का ज्ञान अर्जित करना चाहिए ।इस अवसर पर फिजा खुशी सोनू जी सुनील कुमार सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।













