– कवि सम्मेलन का आयोजन
चंडीगढ़, 27 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो) – हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री कंवरपाल ने कहा कि कवि व लेखक की कलम में अपार शक्ति होती है, वह तलवार की धार से भी तेज होती है। वे किसी भी समाज के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षा मंत्री आज जगाधरी में महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
यह कवि सम्मेलन अग्रवाल युवा मंच, अग्रवाल सभा, अग्रवाल महिला मंच के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया।
श्री कंवरपाल ने कहा कि एक कवि अपनी रचना के माध्यम से ‘सामाजिक बुराइयों’ पर मजबूती से खड़ा होकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि कवि एवं लेखक भी अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करते हैं।
इस मौके पर कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अग्रवाल समाज के लोगों ने शिक्षा मंत्री को धन्यवाद दिया कि उन्होंने पांचवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन की जीवनी को शामिल कर बच्चों को बचपन से ही समाज सेवा के लिए प्रेरित करने की दिशा में कदम उठाया है.
इस मौके पर कवि सम्मेलन में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा और अंबाला शहर विधायक असीम गोयल भी मौजूद रहे.












