छिंदवाड़ा(सुशील सिंह परिहार)- आजादी का 77 वां अमृत महोत्सव संत श्री आशारामजी गुरुकुल, गोंदिया में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तत्पश्चात ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ हुआ ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकरलाल जी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम जी गोपलानी ,सचिव श्री विनोद जी (गुड्डु) चांदवानी, सहसचिव श्री प्रदीप जी चामट, गोंदिया आश्रम संचालक पंकज भैया, गुरुकुल संचालिका सुश्री नीता साहू, प्राचार्या श्रीमती सुनिता भोयर, वरिष्ठ साधक संतोष डोडानी राजू नागरिक, प्रताप भैया, महेश वालेचा व अभिभावक उपस्थित रहे।
गुरुकुल के छात्र व छात्राओं के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत वक्तव्य, झांकी, नृत्य एवं शहीदों की वेशभूषा पहनकर विद्यार्थियों ने उन्हें सम्मान दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गुरुकुल समिति अध्यक्ष श्री शंकर लाल जी अग्रवाल के द्वारा विद्यार्थियों को देश देश की स्वतंत्रता का महत्व बताया गया एवं आशीर्वचन प्रदान किये गये ।
इसी के साथ गुरुकुल की प्राचार्या श्रीमती सुनीता भोयर के आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।













